Gujrat unknown boat: गुजरात के कच्छ जिले से एक बार फिर सुरक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। क्रीक इलाके में BSF की पेट्रोलिंग के दौरान एक लावारिस पाकिस्तानी नाव बरामद हुई है। नाव मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। शुरुआती जांच में नाव से मछली पकड़ने का सामान मिला है, हालांकि फिलहाल कोई संदिग्ध चीज बरामद नहीं हुई है।
क्रीक इलाके में बढ़ाई गई निगरानी
नाव मिलने के बाद BSF और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने कच्छ के समुद्री और क्रीक इलाकों में गश्त तेज कर दी है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की घुसपैठ या अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। हाल के महीनों में गुजरात तट के पास ड्रग्स के पैकेट मिलने की घटनाओं ने एजेंसियों की चिंता और बढ़ा दी है, इसलिए इस मामले को भी गंभीरता से जांचा जा रहा है।
Gujrat unknown boat: जनवरी में भी पकड़ी गई थी पाकिस्तानी नाव
इससे पहले जनवरी 2026 में भारतीय तटरक्षक बल ने अरब सागर में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की एक मछली पकड़ने वाली नाव को जब्त किया था। इंटरनेशनल मैरीटाइम बाउंड्री लाइन के पास संदिग्ध गतिविधि दिखने पर कोस्ट गार्ड ने नाव को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह पाकिस्तान की ओर भागने लगी। इसके बाद पीछा कर भारतीय सीमा में ही उसे पकड़ लिया गया था।
Gujrat unknown boat: 9 पाकिस्तानी नागरिकों को लिया गया था हिरासत में
कोस्ट गार्ड की कार्रवाई के दौरान नाव पर सवार 9 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों को हिरासत में लिया गया था। सभी को पोरबंदर लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। बताया गया था कि चालक दल के कुछ सदस्य अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सुरक्षा बलों की सतर्कता के चलते उनकी कोशिश नाकाम हो गई।
एजेंसियां कर रहीं जांच
Gujrat unknown boat: फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि क्रीक इलाके में मिली यह पाकिस्तानी नाव यहां तक कैसे पहुंची। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नाव को जानबूझकर छोड़ा गया या फिर यह समुद्री रास्ते से बहकर भारतीय सीमा तक पहुंची।
ये भी पढ़ें: सतना में जेल अधिकारी को कैदी से हुआ प्यार, हिंदू रीति-रिवाज से रचाई शादी








