Home » एक्सक्लूसिव » राजस्थान में कैसे गुंजन सोनी नामक इंस्पेक्टर ने एक दंपत्ति की जिदंगी बदल दी जिसके बाद जो हुआ वो बना चर्चा का विषय ….

राजस्थान में कैसे गुंजन सोनी नामक इंस्पेक्टर ने एक दंपत्ति की जिदंगी बदल दी जिसके बाद जो हुआ वो बना चर्चा का विषय …. 

Gunjan soni inpector story:

Gunjan soni inpector story: दरासल यह कहानी राजस्थान की राजस्थान यूनिवर्सिटी से शुरू होती है जहां एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जो चर्चा का विषय बन गया। तस्वीरें सिर्फ इतनी थी की सड़क किनारे खड़ी पुलिस की गाड़ी, बोनट पर रखा केक और आसपास मुस्कुराते चेहरे लेकिन इसके पीछे की कहानी बेहद खास निकली।

पढ़े क्यों बनी चर्चा का विषय 

इस पुरे घटनाक्रम को ट्विटर अब x पर उकेरा है अरविन्द छोटिया नाम के व्यक्ति ने उन्होंने देखा वहां तैनात महिला इंस्पेक्टर गुंजन सोनी का का जन्मदिन मनाया जा रहा था। खास बात यह रही कि यह केक कोई परिजन नहीं, बल्कि एक दंपती लेकर आया था वही दंपती, जिसकी शादी इंस्पेक्टर ने कुछ साल पहले टूटने से बचाई थी। जिसने वास्तव में इस कहानी को और दिलचस्प बना दिया।

Gunjan soni inpector story: ड्यूटी के दौरान निभाया था फर्ज

जानकारी के मुताबिक, जब इंस्पेक्टर गुंजन सोनी की पोस्टिंग अलवर में थी, तब उन्होंने एक दंपती के बीच चल रहे विवाद और गलतफहमियों को सुलझाया था। उनकी समझाइश से वह रिश्ता टूटने से बच गया और दोनों फिर से साथ रहने लगे। इस मदद को याद रखते हुए यह दंपती हर साल इंस्पेक्टर के जन्मदिन पर केक लेकर आता है। इस बार भी जब गुंजन सोनी की ड्यूटी विश्वविद्यालय गेट पर थी, तो वे वहीं पहुंच गए और सड़क किनारे ही जन्मदिन मनाया।

Gunjan soni inpector story: नेक कार्य बना जिंदगी का सबब

पुलिस की गाड़ी के पास खड़े होकर केक काटा गया, साथी जवानों ने बधाई दी और माहौल भावनाओं से भर गया। वहां मौजूद लोगों के लिए यह सिर्फ एक जश्न नहीं, बल्कि इंसानियत और रिश्तों की गहराई का उदाहरण था। जो इस बात को रेखांकित कर रहा था की कैसे एक नेक कार्य किसी के लिए जिंदगी बदल सकता है।

‘असली कमाई’ का संदेश

यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि किसी भी नौकरी या पद से बढ़कर इंसानियत होती है। इंस्पेक्टर गुंजन सोनी ने अपने कर्तव्य के साथ संवेदनशीलता दिखाते हुए जो काम किया, वही आज उनके लिए सम्मान और प्यार के रूप में लौट रहा है। इंस्पेक्टर गुंजन सोनी की कहानी इस बात को स्पष्ट करती है कि आज भी लोगों की जिंदगी को बदलने वाले लोग मौजूद है।

यह भी पढ़े : LPG नियमों में बड़ी राहत: बिना एड्रेस प्रूफ अब मिल सकेगा 5Kg सिलेंडर

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments