Home » स्पोर्ट्स » तिरुपति बालाजी पहुंचे हार्दिक पंड्या, मुंडन कराया; गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी रहीं साथ

तिरुपति बालाजी पहुंचे हार्दिक पंड्या, मुंडन कराया; गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी रहीं साथ

 Hardik Pandya:

Hardik Pandya: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुमाला स्थित वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (तिरुपति बालाजी) पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में हार्दिक मुंडन कराए हुए नजर आए।

Hardik Pandya: गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी रहीं साथ-

हार्दिक पंड्या के साथ उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी मंदिर पहुंचीं। दोनों पारंपरिक सफेद कपड़ों में नजर आए और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते दिखाई दिए। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

Hardik Pandya: तिरुपति में मुंडन कराने की क्या है परंपरा-

तिरुपति बालाजी मंदिर में श्रद्धालु भगवान वेंकटेश्वर के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करने और मनोकामना पूरी होने या पूरी होने की कामना के लिए मुंडन कराते हैं। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां अपने बाल दान करते हैं। बाद में इन बालों की नीलामी की जाती है और उससे प्राप्त राशि मंदिर के संचालन तथा सामाजिक-धार्मिक कार्यों में खर्च की जाती है।

IPL 2026 के बाद से मैदान से दूर हैं हार्दिक-

हार्दिक पंड्या IPL 2026 के बाद से चोट के कारण क्रिकेट नहीं खेल पाए हैं। पहले उन्हें पीठ में अकड़न की समस्या हुई, उसके बाद जांघ की चोट ने उनकी वापसी में देरी कर दी। IPL 2026 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी, लेकिन टीम प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी।

कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज से भी रहे बाहर-

चोट के चलते हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज, इंग्लैंड दौरे की वनडे और टी-20 सीरीज तथा जिम्बाब्वे के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके। अब माना जा रहा है कि तिरुपति बालाजी में पूजा-अर्चना के बाद वह जल्द ही क्रिकेट मैदान पर वापसी की तैयारी में जुटेंगे।

मुंबई इंडियंस छोड़ने की चर्चा तेज-

हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की अटकलें भी लगातार सामने आ रही हैं। हालांकि, फ्रेंचाइजी या खिलाड़ी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हार्दिक 2015 से 2021 तक मुंबई इंडियंस के लिए खेले, इसके बाद 2022 और 2023 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी की। 2024 में उनकी मुंबई इंडियंस में वापसी हुई और उन्हें कप्तान बनाया गया। तब से लगातार उनके भविष्य को लेकर चर्चाएं जारी हैं

यह भी पढ़े- केरल-कर्नाटक में बारिश का कहर, 11 की मौत; उत्तराखंड में लैंडस्लाइड, राजस्थान के 24 जिलों में बरसात