Home » उत्तर प्रदेश » हरदोई में रिश्तों की मर्यादा टूटी: जीजा-साली ने हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे दी जान

हरदोई में रिश्तों की मर्यादा टूटी: जीजा-साली ने हाथ पकड़कर ट्रेन के आगे दी जान

Hardoi Crime news: हरदोई में रिश्तों और सामाजिक दबाव के बीच पनपे प्रेम संबंध का अंत दर्दनाक आत्महत्या में हुआ। जीजा और साली ने एक साथ ट्रेन के आगे खड़े होकर जान दे दी। घटना इतनी भयावह थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चलते हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस करीब 45 मिनट तक मौके पर खड़ी रही।

15 घंटे बाद हुई शवों की पहचान

हादसे के बाद पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। शवों की हालत बेहद खराब होने के कारण तत्काल पहचान संभव नहीं हो सकी। लापता व्यक्तियों की सूची से मिलान किया गया। करीब 15 घंटे बाद परिजनों ने कपड़ों, तिल और शरीर पर मौजूद निशानों के आधार पर पहचान की।

Hardoi Crime news: दो साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक युवक रितेश सिंह (28) का अपने छोटे भाई की साली मुस्कान से पिछले करीब दो वर्षों से प्रेम-संबंध था। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर उन्होंने इस रिश्ते का विरोध किया और मुस्कान के लिए विवाह प्रस्ताव तलाशने लगे। इसी तनाव के चलते दोनों ने आत्महत्या का कदम उठाया।

कौन थे रितेश और मुस्कान

रितेश सिंह, हरदोई के बघौली थाना क्षेत्र के गड़ेउरा गांव का निवासी था। वह हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक फैक्ट्री में काम करता था और अविवाहित था।मुस्कान बीए पास थी और नौकरी की तलाश में थी। रितेश के छोटे भाई की शादी 3 जुलाई 2024 को मुस्कान की बड़ी बहन से हुई थी।

Hardoi Crime news: सुसाइड की पूरी घटना क्रम

पुलिस के अनुसार, रितेश 13 जनवरी को हरियाणा से हरदोई लौटा था। उसी दिन दोनों ने आत्महत्या का निर्णय लिया। बुधवार रात रितेश अपनी बुआ के घर पहुंचा और वहां से मुस्कान को बुलाया। कुछ देर साथ बिताने के बाद दोनों देहात कोतवाली क्षेत्र के खदरा रेलवे क्रॉसिंग पहुंचे। गुरुवार रात करीब 2:15 बजे, दोनों ने ट्रेन के सामने खड़े होकर जान दे दी। लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

पुलिस का बयान

सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम-प्रसंग का प्रतीत होता है। दोनों आपस में करीबी रिश्तेदार थे और पारिवारिक विरोध के चलते उन्होंने यह कदम उठाया। मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़े… खीरी में बिजली विभाग की शर्मनाक करतूत! बिल जमा करने के बाद भी अंधेरे में बुजुर्ग महिला, सरकार से लगाई न्याय की गुहार