Breaking News
Home » नई दिल्ली » वर्ल्ड हेलमेट डे पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, चालान के साथ बांटे हेलमेट

वर्ल्ड हेलमेट डे पर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का सख्त एक्शन, चालान के साथ बांटे हेलमेट

helmet: वर्ल्ड हेलमेट डे के मौके पर राजधानी दिल्ली में सड़क सुरक्षा को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास अभियान चलाया। इस अभियान के तहत नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी किया गया। पुलिस ने चालान काटने के बाद लोगों को मौके पर ही हेलमेट पहनाकर सुरक्षा का संदेश दिया।

सरिता विहार में सघन चेकिंग अभियान

सरिता विहार इलाके में रेड लाइट पर ट्रैफिक पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट बाइक चला रहे चालकों को रोका गया और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर उनका चालान किया गया। खास बात यह रही कि कार्रवाई के तुरंत बाद चालकों को हेलमेट भी दिए गए, ताकि वे आगे से नियमों का पालन कर सकें।

helmet: लोगों ने लिया हेलमेट पहनने का संकल्प

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाया कि हेलमेट सिर्फ चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जान बचाने के लिए बेहद जरूरी है। कई लोगों ने अपनी गलती मानी और भविष्य में हेलमेट पहनने का संकल्प लिया। इस दौरान कुछ महिलाएं भी बिना हेलमेट बाइक पर सवार मिलीं, जिन्हें भी हेलमेट देकर जागरूक किया गया।

डॉक्टरों ने भी चलाई जागरूकता मुहिम

helmet: वहीं, चिराग दिल्ली चौराहे पर मैक्स हॉस्पिटल के डॉक्टरों के साथ मिलकर एक खास अवेयरनेस ड्राइव चलाई गई। डॉक्टरों ने लोगों को बताया कि खराब या बिना हेलमेट के सफर करना सिर की गंभीर चोटों का कारण बन सकता है। साथ ही, सर्टिफाइड हेलमेट पहनने और हादसे के बाद तुरंत मेडिकल मदद लेने की अहमियत भी समझाई गई।

 

ये भी पढ़े: इजरायल का हिजबुल्लाह पर बड़ा एक्शन, 570 आतंकियों को मार गिराने का दावा

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments