Home » राष्ट्रीय » कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने PM मोदी को क्यों कहा धन्यवाद? बयान ने मचाई सियासी हलचल

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने PM मोदी को क्यों कहा धन्यवाद? बयान ने मचाई सियासी हलचल

Imran Masood PM Modi: इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि राहुल गांधी ने पहले ही संसद में चेतावनी दी थी कि सरकार भारतीय अर्थव्यवस्था को उपभोक्ता-आधारित बना रही है, जबकि इसे उत्पादन-आधारित होना चाहिए।

इमरान मसूद ने कहा कि मौजूदा आर्थिक स्थिति सरकार की नीतिगत विफलता का परिणाम है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देर से ही सही, प्रधानमंत्री अब कुछ बातों को समझ रहे हैं, जिसके लिए वे उनका “शुक्रगुजार” हैं।

आर्थिक और कूटनीतिक नीतियों पर सवाल

कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार ने समय रहते आर्थिक संकेतों को गंभीरता से नहीं लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि देश को जिस दिशा में ले जाया जा रहा है, वह भविष्य के लिए चिंता का विषय है।

उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा स्थिति केवल आर्थिक नहीं बल्कि कूटनीतिक विफलता का भी परिणाम है। मसूद ने मांग की कि सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलाकर विशेषज्ञों से सलाह लेनी चाहिए और आगे की रणनीति तय करनी चाहिए।

Imran Masood PM Modi: बढ़ती महंगाई और संकट की चेतावनी

इमरान मसूद ने दावा किया कि आने वाले समय में महंगाई और बढ़ सकती है और देश एक बड़े आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार चेतावनी देता रहा है, लेकिन सरकार ने इन मुद्दों को नजरअंदाज किया।

विदेश नीति पर भी उठाए सवाल

कांग्रेस सांसद ने विदेश नीति को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत को गुटनिरपेक्ष नीति पर कायम रहना चाहिए। साथ ही उन्होंने ईरान और इजरायल को लेकर भारत के रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश को अपने पारंपरिक संबंधों को संतुलित तरीके से संभालना चाहिए।

ये भी पढ़े… ओवैसी भी स्वीकार करेंगे कि वे हिंदू हैं’ गिरिराज सिंह के बयान ओवैसी का पलटवार कहा – धर्म पर राजनीति बंद हो

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments