Home » Breaking News » वंदे मातरम नहीं गाऊंगा’… कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर मचा सियासी घमासान

वंदे मातरम नहीं गाऊंगा’… कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के बयान पर मचा सियासी घमासान

Imran Vande Mataram Row: स्वतंत्रता दिवस समारोह में ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि वह न तो पहले राष्ट्रगीत गाते थे और न ही आगे इसे गाएंगे। उन्होंने इसे अपने संवैधानिक और धार्मिक अधिकार से जोड़ते हुए अपनी बात रखी।

बोले- खड़ा हो जाऊंगा, लेकिन वंदे मातरम नहीं गाऊंगा

इमरान मसूद ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि वह पहले भी ‘वंदे मातरम’ नहीं गाते थे और आगे भी नहीं गाएंगे। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रगीत के दौरान खड़े रहेंगे, लेकिन उसे गाएंगे नहीं। कांग्रेस सांसद ने कहा कि यह उनका संवैधानिक अधिकार है और वह अपने धर्म का पालन करेंगे।

Imran Vande Mataram Row: BJP के आरोपों पर इमरान मसूद का पलटवार

सोनिया गांधी पर ‘वंदे मातरम’ का पूरा गायन रोकने के भाजपा के आरोपों पर मसूद ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा को अगर ‘वंदे मातरम’ से प्रेम है तो वह इसे गाए, उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को अपनी इच्छा और मान्यता के अनुसार इसे गाने या न गाने का अधिकार होना चाहिए।

सोनिया गांधी को लेकर भाजपा ने लगाए थे आरोप

दरअसल, 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान ‘वंदे मातरम’ के गायन के समय सोनिया गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेताओं के साथ बातचीत करती नजर आई थीं। इसको लेकर भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने राष्ट्रगीत का पूरा गायन रोकने की कोशिश की और इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया।

Imran Vande Mataram Row: बोले- पहले पढ़ें वंदे मातरम का पूरा इतिहास

केरल में भी ‘वंदे मातरम’ का कथित तौर पर पूरा गायन नहीं किए जाने को लेकर भाजपा के आरोपों पर मसूद ने कहा कि पहले भाजपा नेताओं को ‘वंदे मातरम’ का पूरा इतिहास पढ़ना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर लोगों के बीच गलत नैरेटिव बनाया जा रहा है और किसी को भी राष्ट्रगीत गाने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता।

NTA मुद्दे पर राहुल गांधी का किया समर्थन

इमरान मसूद ने इस दौरान NTA को लेकर राहुल गांधी की ओर से उठाए गए सवालों का भी समर्थन किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के सवाल जायज हैं और देश के युवा इसी मुद्दे को लेकर परेशान हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने NTA पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया था कि एजेंसी की गलतियों की सजा छात्रों को भुगतनी पड़ती है।

ये भी पढ़े… UP चुनाव से पहले अवध ओझा ने की RSS की तारीफ, फिर खोला सियासी राज; बोले- BJP से टिकट चाहता था