भारतीय सेना प्रमुख धीरज सेठ को नेपाली सेना के ‘मानद जनरल’ की उपाधि

 Dheeraj Seth Honorary General:

Dheeraj Seth Honorary General: भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के ‘मानद जनरल’ की उपाधि प्रदान की गई है। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने सोमवार को काठमांडू स्थित राष्ट्रपति भवन शीतल निवास में आयोजित विशेष समारोह में उन्हें यह सम्मान दिया।

Dheeraj Seth Honorary General: 1950 से चली आ रही है मानद जनरल की परंपरा-

भारत और नेपाल के बीच एक-दूसरे के सेना प्रमुखों को ‘मानद जनरल’ की उपाधि देने की परंपरा 1950 से चली आ रही है। यह दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सैन्य और मैत्रीपूर्ण संबंधों का प्रतीक मानी जाती है।

Dheeraj Seth Honorary General: चार दिवसीय नेपाल दौरे पर हैं जनरल धीरज सेठ-

जनरल धीरज सेठ अपने नेपाली समकक्ष जनरल अशोक राज सिग्देल के निमंत्रण पर रविवार को नेपाल पहुंचे। उनका यह दौरा चार दिनों का आधिकारिक दौरा है। समारोह में नेपाल के उपराष्ट्रपति राम सहाय प्रसाद यादव, विदेश मंत्री शिशिर खनाल, नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव और नेपाली सेना व सरकार के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

नेपाली सेना प्रमुख से की मुलाकात-

मानद उपाधि मिलने के बाद जनरल धीरज सेठ ने नेपाली सेना के मुख्यालय में जनरल अशोक राज सिग्देल से मुलाकात की। दोनों सैन्य प्रमुखों ने आपसी हित से जुड़े मुद्दों और द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की।

नेपाली सेना को सौंपे सैन्य और चिकित्सा उपकरण-

नेपाल दौरे के दौरान जनरल धीरज सेठ ने नेपाली सेना को कुछ सैन्य और चिकित्सा उपकरण भी सौंपे। इसे दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें- क्या कद्दू के बीज खाने से वजन घटता है? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

क्या कद्दू के बीज खाने से वजन घटता है? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

 Pumpkin Seeds Weight Loss:

Pumpkin Seeds Weight Loss: कद्दू के बीज सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। इनमें प्रोटीन, फाइबर, हेल्दी फैट्स, मैग्नीशियम, जिंक और एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। यही वजह है कि कई लोग इन्हें वजन कम करने वाली डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हालांकि, क्या सिर्फ कद्दू के बीज खाने से वजन कम किया जा सकता है? इस बारे में न्यूट्रिशनिस्ट ने जरूरी जानकारी दी है।

Pumpkin Seeds Weight Loss: 30 ग्राम कद्दू के बीज में करीब 150 कैलोरी-

न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा के मुताबिक, करीब 30 ग्राम कद्दू के बीज में लगभग 150 कैलोरी हो सकती हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर के अलावा जिंक, कैल्शियम, पोटैशियम, फोलेट, विटामिन-B और एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं।

Pumpkin Seeds Weight Loss: सिर्फ कद्दू के बीज खाने से नहीं घटेगा वजन-

एक्सपर्ट के मुताबिक, केवल कद्दू के बीज खाने से सीधे तौर पर वजन कम नहीं होता। हालांकि, इन्हें संतुलित डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है। इनमें मौजूद प्रोटीन और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखने में मदद कर सकते हैं। वजन कम करने के दौरान बार-बार स्नैकिंग की इच्छा होने पर सीमित मात्रा में कद्दू के बीज एक विकल्प हो सकते हैं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स भी डाइट में पोषण जोड़ते हैं।

ओवरईटिंग से बचने में मिल सकती है मदद-

कद्दू के बीजों में प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराने में मदद कर सकते हैं। इससे ओवरईटिंग की संभावना कम हो सकती है। हालांकि, कद्दू के बीजों को सीधे वजन घटाने वाला फूड मानना सही नहीं है। इन्हें संतुलित आहार का हिस्सा बनाना ज्यादा बेहतर है।

फैट बर्न करने में सीधे मदद नहीं करते कद्दू के बीज-

कद्दू के बीजों में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, लेकिन इनका सूजन या वजन घटने से सीधा संबंध साबित नहीं हुआ है। इसलिए इन्हें फैट बर्न करने वाला फूड समझना सही नहीं होगा।

कद्दू के बीज खाने के फायदे-

इनमें मौजूद विटामिन-E शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव नुकसान से बचाने में मदद करता है।
विटामिन-B कॉम्प्लेक्स शरीर के सामान्य कार्यों और ऊर्जा उत्पादन में मदद करता है।
मैग्नीशियम, जिंक और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व शरीर के लिए जरूरी हैं।
कद्दू के बीजों का सेवन नींद की गुणवत्ता के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
इनमें मौजूद पोषक तत्व हृदय और मेटाबॉलिक हेल्थ को सपोर्ट कर सकते हैं।

डाइट में कैसे शामिल करें कद्दू के बीज-

कद्दू के बीजों को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल किया जा सकता है।
इन्हें हल्का रोस्ट करके खा सकते हैं।
सलाद में डालकर सेवन किया जा सकता है।
स्मूदी या दही में मिलाया जा सकता है।
चटनी में कद्दू के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सब्जी को गार्निश करने के लिए भी इन्हें इस्तेमाल किया जा सकता है।
कुछ लोग इन्हें पानी में भिगोकर खाना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं BJP के नए IT सेल हेड दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की लेंगे जगह

कौन हैं BJP के नए IT सेल हेड दीपक म्हस्के? अमित मालवीय की लेंगे जगह

Deepak Mhaske BJP IT Head:

Deepak Mhaske BJP IT Head: भारतीय जनता पार्टी ने अमित मालवीय की जगह दीपक म्हस्के को नया IT सेल इंचार्ज नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ के रायपुर से आने वाले दीपक म्हस्के करीब 15 साल से भाजपा के IT और सोशल मीडिया संगठन से जुड़े हुए हैं। इसी अनुभव को देखते हुए पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन … Read more

BJP की नई टीम से यूपी में जीत की हैट्रिक का प्लान? जानें पूरी रणनीति

BJP New Team UP Strategy:

BJP New Team UP Strategy: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश को खास प्रतिनिधित्व मिला है। पार्टी ने युवा, महिला, ओबीसी, दलित और अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े चेहरों को संगठन में अहम जिम्मेदारियां दी हैं। इसे 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और यूपी के जातीय व क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की रणनीति … Read more

राम माधव की वापसी और सुनील बंसल की बहाली, भाजपा में मजबूत हुई RSS की पकड़?

Ram Madhav Return:

Ram Madhav Return: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने करीब आठ महीने की देरी के बाद अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में राम माधव की वापसी सबसे चौंकाने वाले फैसलों में से एक मानी जा रही है। उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही RSS … Read more

क्या मोदी कैबिनेट में भी होगा बदलाव? BJP की नई टीम में पीयूष गोयल की नियुक्ति से उठे सवाल

Piyush Goyal BJP Team:

Piyush Goyal BJP Team: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पदभार संभालने के कुछ महीनों बाद सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में अनुभव और नए चेहरों का संतुलन देखने को मिला है। हालांकि, एक नियुक्ति ने सियासी गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। Piyush Goyal BJP Team: … Read more

सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने रखी श्रीलंकाई पारी की लाज

IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के तीसरे दिन श्रीलंकाई बल्लेबाज 462 रनों का पीछा करते हुए 284 रन बनाकर ऑल आउट हो गए। शुरुआती विकेट देखकर मानो ऐसा लग रहा था कि श्रीलंकाई पारी मात्र 100-150 रन बनाकर ही सिमट जाएगी। लेकिन फिर मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने श्रीलंका की टीम की लाज रखी। सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला के सहयोग से ही श्रीलंका 284 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंची।

IND vs SL: सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने निभाया अहम किरदार-

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई थी। एक वक्त पर श्रीलंका का स्कोर 90-5 था। यहां से लग रहा था कि श्रीलंका 150 के स्कोर तक ही पहुंच पाएगी। लेकिन फिर सोनल दिनुशा और निरोशन डिकवेला ने क्रीज पर आकर श्रीलंकाई पारी को संभाला। दोनों के बीच 146 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। इस शतकीय साझेदारी में सबसे ज्यादा रन निरोशन डिकवेला ने बनाए हैं। उन्होंने इस साझेदारी में 80 रन बनाए हैं। वहीं, सोनल दिनुशा ने 61 रनों का योगदान दिया।

IND vs SL: सोनल दिनुशा ने बनाया पहला शतक-

सोनल दिनुशा ने बनाया ताबड़तोड़ शतक-

श्रीलंका के स्कोरकार्ड पर नजर डालें तो देखा जा सकता है कि एकमात्र सोनल दिनुशा ही हैं, जिन्होंने श्रीलंका की तरफ से शतक लगाया है। 59.52 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए दिनुशा ने 100 रनों की शतकीय पारी खेली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11-

भारत की प्लेइंग-11-

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा।

श्रीलंका की प्लेइंग-11-

निशान मदुश्का, लाहिरू उदारा, दिनेश चांदीमल, कामिंदु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), सोनल दिनुषा, केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा और असिथा फर्नांडो।

यह भी पढ़े- Tax-Free Income: इन 10 तरीकों से होने वाली कमाई पर नहीं लगता टैक्स, जानें नियम

Tax-Free Income: इन 10 तरीकों से होने वाली कमाई पर नहीं लगता टैक्स, जानें नियम

Tax-Free Income Sources:

Tax-Free Income Sources: जब भी टैक्स बचाने की बात होती है, तो आमतौर पर हमारा ध्यान 80C या अलग-अलग निवेश के जरिए मिलने वाली टैक्स छूट पर जाता है। लेकिन इनकम टैक्स कानून में कुछ ऐसी आय भी होती है, जिसे Exempt Income कहा जाता है। यानी कुछ खास शर्तों के तहत इनकम के इन … Read more

BJP की नई टीम में 2 मुस्लिम चेहरे, जानिए नितिन नवीन ने किन पर जताया भरोसा?

BJP New Team:

BJP New Team: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। साल 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी की नई टीम में अलग-अलग समुदायों को साधने की कोशिश दिखाई दे रही है। इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश के दो मुस्लिम नेताओं को … Read more

Vande Mataram Singing Rules: आखिर क्यों सिर्फ दो अंतरे गाए जाते हैं वंदे मातरम ? जानिए पूरी कहानी और इसके पीछे की वजह

Vande Mataram Singing Rules: आखिर क्यों सिर्फ दो अंतरे गाए जाते हैं वंदे मातरम ? जानिए पूरी कहानी और इसके पीछे की वजह

Vande Mataram Singing Rules: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से जब देशभक्ति के सुरों के बीच वंदे मातरम की गूंज सुनाई देती है, तो हर भारतीय के मन में गर्व की भावना जाग उठती है। यह गीत भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की सबसे प्रभावशाली आवाजों में से एक रहा है। लेकिन क्या आप जानते … Read more