IND vs AFG: भारतीय टीम के उभरते सितारे नीतीश कुमार रेड्डी ने मैच जीतने के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पत्रकारों और अन्य लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच सभी को रोककर अपनी मां का फोन उठाया और बाद में सभी से माफी भी मांगी।
वनडे श्रृंखला के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने सात विकेट से जीत दर्ज की। धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले को बारिश के कारण 25-25 ओवर का कर दिया गया था। भारत ने ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को गेंदबाजी करने का मौका दिया और उन्होंने इस अवसर का पूरा फायदा उठाया। नीतीश ने अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को अपनी सटीक यॉर्कर पर बोल्ड कर दिया। गुरबाज वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ सबसे तेज शतक लगाया था।
IND vs AFG:नीतीश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में उठाया मां का फोन-
मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में नीतीश कुमार रेड्डी के व्यवहार ने वहां मौजूद सभी लोगों और पत्रकारों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर वायरल एक वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नीतीश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच में अपनी मां का फोन उठाया और उनसे कहा, “मैं आपसे पांच मिनट बाद बात करता हूं।”
मां से बात करने के बाद नीतीश कुमार रेड्डी ने वहां मौजूद पत्रकारों और अन्य लोगों से माफी भी मांगी। उनके इस व्यवहार ने यह साबित कर दिया कि इंसान चाहे कितना भी सफल क्यों न हो जाए, उसे उन लोगों को कभी नहीं भूलना चाहिए जिनकी वजह से वह उस मुकाम तक पहुंचा है। साथ ही, अपनी गलती होने पर माफी मांगने में भी कभी संकोच नहीं करना चाहिए।
IND vs AFG:नीतीश ने पूरी की हार्दिक की कमी-
नीतीश कुमार रेड्डी को हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में टीम में जगह मिली थी। उन्होंने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया। गेंदबाजी में उनका स्पेल काफी प्रभावशाली रहा। अपने चार ओवरों में 31 रन देकर उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए।
इन दोनों विकेटों में सबसे अहम विकेट रहमानुल्लाह गुरबाज का था। गुरबाज ने इससे पहले शतक लगाया था, लेकिन नीतीश की तेज और सटीक यॉर्कर को वह समझ नहीं सके और बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए।
IND vs AFG:गिल को मिला प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार-
मैच की बात करें तो अफगानिस्तान द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल करने में सबसे अहम भूमिका भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने निभाई। उनकी 84 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत भारत ने पहले वनडे में जीत दर्ज की।
अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए शुभमन गिल को “प्लेयर ऑफ द मैच” चुना गया।
यह भी पढ़े- देहरादून में हिंदू युवक की हत्या के बाद तनाव, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग तेज








