Home » स्पोर्ट्स » IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टेस्ट आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टेस्ट आंकड़े देखकर उड़ जाएंगे होश

 IND vs SL:

IND vs SL: भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका (कोलंबो) पहुंच चुकी है। इस टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह टेस्ट सीरीज भारत के नज़रिये से काफी अहम है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के आंकड़ों पर नज़र डालें तो देखा जा सकता है कि अपडेटेड सूची में भारत पाँचवें स्थान पर मौजूद है। (WTC Final) में प्रवेश पाने के लिए भारतीय टीम को लगातार मैच जीतने होंगे।

IND vs SL: गेंदबाजों की अनुपस्थिति में बढ़ीं मुश्किलें-

इस टेस्ट सीरीज से भारत के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाहर हो गए हैं। इसके अलावा हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर की अनुपलब्धता ने टीम मैनेजमेंट की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारत के आंकड़े-

भारत और श्रीलंका के Head-To-Head Stats पर नज़र डालें तो देखा जा सकता है कि दोनों टीमों के बीच 1982 से 2022 तक कुल 46 टेस्ट मैच खेले गए हैं। इन 46 टेस्ट मैचों में से भारत ने 22 मैचों में जीत दर्ज की है। वहीं श्रीलंका मात्र 7 मैच ही जीत पाई है।अन्य 17 मुकाबले ड्रॉ पर समाप्त हुए हैं।

श्रीलंका की धरती पर भी भारत ने जमाया सिक्का-

श्रीलंका की धरती पर भी भारत ने अपना लोहा मनवाया है। दोनों के बीच 24 बार भिड़ंत हुई है। इस भिड़ंत में भारत का पलड़ा भारी रहा है। 24 मैचों में से भारतीय टीम ने 9 मैच अपने नाम किए हैं। वहीं 7 मैचों में भारत को श्रीलंका के सामने हार का मुंह देखना पड़ा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2017 के बाद भारत और श्रीलंका 2026 में एक-दूसरे का सामना करेंगे

हेड टू हेड आंकड़े-

कुल मैच: 46
भारत जीता: 22
श्रीलंका जीता: 7
ड्रॉ रहे मैच: 17

यह भी पढ़े- यूपी चुनाव 2027: अखिलेश यादव ने अयोध्या सदर से पवन पांडे की उम्मीदवारी का किया ऐलान