India Alliance Meeting: आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने कहा कि कांग्रेस इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व को संभालने में विफल रही है। उन्होंने दावा किया कि जब तक कांग्रेस नेतृत्व करेगी तब तक इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने आईएएनएस से कहा कि भारतीय गठबंधन एक मिशन के लिए बनाया गया था। जिस तरह भाजपा ने एनडीए बनाया, उसी तरह हमने इंडिया गठबंधन बनाया था। लेकिन हर गठबंधन का एक धर्म होता है।
पर्दे के पीछे कांग्रेस भाजपा के साथ
धर्म यह है कि जो अंदर है, वही बाहर भी दिखना चाहिए। सार्वजनिक रूप से कहा गया था कि हम एक गठबंधन के रूप में लड़ेंगे और एक-दूसरे का समर्थन करेंगे, लेकिन पर्दे के पीछे कांग्रेस भाजपा का साथ देती नजर आ रही थी। सोमनाथ भारती ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में 4-3 का फार्मूला तय हुआ था। जो 3 सीटें कांग्रेस को मिलीं, उनके लिए अरविंद केजरीवाल ने खुलकर प्रचार किया। वहीं, जो 4 सीटें आम आदमी पार्टी को मिलीं, उनके लिए राहुल गांधी सहित कांग्रेस का कोई नेता वोट मांगने नहीं पहुंचा। ऐसे में यह कैसा गठबंधन है? दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान तो खुलकर बात सामने आ गई जब शून्य सीट जीतने के बाद कहा कि आम आदमी पार्टी हार गई। इससे बड़ा प्रमाण क्या होगा कि कांग्रेस को गठबंधन धर्म निभाना नहीं आता है? सोमनाथ भारती ने आरोप लगाया कि जब राहुल गांधी वोट चोरी की बात करते हैं तो दिल्ली को छोड़ देते हैं।
India Alliance Meeting: इंडिया गठबंधन का कोई भविष्य नहीं
जब तक इंडिया गंठबंधन का कांग्रेस नेतृत्व करेगी, तब तक इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। इसके पहले सोमनाथ भारती ने कहा था कि कांग्रेस का रवैया ऐसा है कि वह चाहती है कि राजनीति केवल भाजपा और कांग्रेस के बीच सीमित रह जाए और अन्य दल खत्म हो जाएं, ताकि भविष्य में दोनों के बीच बारी-बारी से सत्ता चलती रहे। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह कांग्रेस ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ व्यवहार किया, उसी तरह पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ भी किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में कांग्रेस का रवैया क्षेत्रीय दलों के प्रति अलग-अलग रहा है और कई जगहों पर उसने विरोधी दलों का अप्रत्यक्ष रूप से समर्थन किया है।
दिल्ली: AAP नेता सोमनाथ भारती ने INDIA गठबंधन की बैठक से सहयोगी दलों के दूरी बनाने पर कहा, “देखिए, हम लोगों ने बहुत पहले यह बात समझ ली थी। अगर आपको याद हो तो लोकसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने गठबंधन का हिस्सा रहते हुए चुनाव लड़ा था और दिल्ली में 3-4 का फॉर्मूला तय हुआ था।… pic.twitter.com/bgVaSLHZak
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 7, 2026
उन्होंने कहा कि जहां भी कोई क्षेत्रीय पार्टी मजबूत होती है, वहां कांग्रेस उसे कमजोर करने की कोशिश करती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और पश्चिम बंगाल में टीएमसी इसका उदाहरण है। सोमनाथ भारती ने कहा कि कांग्रेस की इस तरह की नीतियों का अनुभव उनकी पार्टी ने खुद किया है, इसलिए उन्हें इसका अंदाजा है।
ये भी पढ़े… युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में क्या बोली कंगना रनौत?








