India Alliance Meeting: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने सोमवार को दिल्ली में होने वाली ‘इंडिया’ ब्लॉक की बैठक को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सांसदों ने कहा कि विपक्षी दलों के मन में ‘मोदी’ नाम का डर बस चुका है। उससे निकलने के लिए इन दलों को बार-बार मिलने की जरूरत होती है।
जनता ने गठबंध को बैकफुट पर धकेला
भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि जनता ने गठबंध को बैकफुट पर धकेल दिया है और उन्हें नकार दिया है। डीएमके ने पहले कहा था कि कांग्रेस धोखेबाज है। इसी तरह, समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने और हारने के बाद, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने भी कहा कि कांग्रेस धोखेबाज है। यह मैं नहीं कह रहा हूं। उन्होंने खुद एक-दूसरे के बारे में ऐसा कहा है, लेकिन दिलचस्प है कि वे बाद में एकजुट भी हो जाते हैं। उन्होंने आगे कहा, विपक्ष को ‘मोदी फोबिया’ है। विपक्षी दलों के मन में ‘मोदी’ नाम का डर बस चुका है। उससे निकलने के लिए इन दलों को बार-बार मिलने की जरूरत होती है। ये लोग मिलते हैं और हारने के बाद रोते हैं, फिर एक दूसरे को गाली देते हैं। इसलिए इंडिया गठबंधन न था और न ही यह गठबंधन आगे रहेगा। भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने ‘इंडी’ अलायंस को अवसरवादिता का गठजोड़ करार दिया।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश: बीजेपी सांसद दिनेश शर्मा ने इंडिया गठबंधन की बैठक पर कहा, “अब बैकफुट पर जनता ने कर दिया है, जनता ने ब्लॉक कर दिया है। इसलिए डीएमके ने पहले कहा कि कांग्रेस धोखेबाज है। हालांकि पिछले जो समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ी थी, हार गई थी, तो समाजवादी पार्टी ने भी… pic.twitter.com/fSfFtbP1Yz
— IANS Hindi (@IANSKhabar) June 8, 2026
अवसरवादिता का गठजोड़ है अलायंस
उन्होंने आगे कहा कि इंडी अलायंस कोई गठबंधन नहीं है, बल्कि अवसरवादिता का गठजोड़ है। आज बार-बार चुनावी हार के कारण पूरा विपक्ष हताश है। वे निराश और मायूस हैं और निराश लोगों के समूह के तौर पर एकजुट होने की कोशिश कर रहे हैं। यह कोई गठबंधन नहीं है, क्योंकि गठबंधन में सभी पार्टियां साथ मिलकर काम करती हैं। यहां हर पार्टी अलग-अलग काम कर रही है।” वहीं, भाजपा सांसद राहुल सिन्हा ने कहा कि इंडी गठबंधन में कांग्रेस के साथ किसी भी राजनीतिक पार्टी के विचार नहीं मिलेंगे। कांग्रेस की बात कोई नहीं मानेगा। आप भविष्य में यह देखेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को लगता है कि सारा विपक्ष एकजुट हो जाएगा, लेकिन कोई भी कांग्रेस के साथ खड़ा नहीं होगा। कांग्रेस देश के लिए सबसे बड़ी बाधा है और इसलिए भारत की जनता ने उसे पूरी तरह से नकार दिया है। राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा, “इंडी गठबंधन एक टूटा हुआ जहाज है। कांग्रेस देश के मुद्दे उठाने में नाकाम रही है। वह सिर्फ स्टंटबाजी कर रही है।
ये भी पढ़े… महिला टी20 वर्ल्ड कप में किस टीम ने सबसे ज्यादा बार खेला फाइनल? आंकड़े जान हो जाएंगे हैरान…








