Home » राष्ट्रीय » दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं जर्मन चांसलर, पीएम मोदी से मिले, बढ़ेगा व्यापार और रक्षा सहयोग

दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं जर्मन चांसलर, पीएम मोदी से मिले, बढ़ेगा व्यापार और रक्षा सहयोग

जर्मन चांसलर मर्ज भारत दौरे पर

India Germany Visit: जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। रविवार को वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भी शामिल होंगे।

भारत और जर्मनी के बीच रणनीतिक साझेदारी पर आधारित है, जिसमें साझा लोकतांत्रिक मूल्य, मजबूत व्यापार और निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग, क्लीन एनर्जी और जलवायु कार्य, विज्ञान और तकनीक में सहयोग, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और शिक्षा क्षेत्र में तेजी से बढ़ती साझेदारी शामिल है। ये संबंध इंडो-पैसिफिक और यूरोप के भविष्य को आकार दे रहे हैं।

India Germany Visit: जर्मन चांसलर मर्ज भारत दौरे पर
जर्मन चांसलर मर्ज भारत दौरे पर

भारत-जर्मनी के राजनयिक संबंध

जर्मनी भारत का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार है और यूरोप में भारत के प्रमुख सहयोगियों में शामिल है। यह मर्ज का भारत में पहला दौरा है और चांसलर के तौर पर एशिया का भी पहला दौरा है।

India Germany Visit: जर्मन चांसलर मर्ज भारत दौरे पर
जर्मन चांसलर मर्ज भारत दौरे पर

भारत और जर्मनी ने 7 मार्च 1951 को राजनयिक संबंध स्थापित किए थे। 2026 में दोनों देशों के 75 साल के संबंध पूरे होंगे। 18 मई 2000 को भारत और जर्मनी ने 21वीं सदी के लिए रणनीतिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए। 2025 में इस साझेदारी को 25 साल पूरे हुए और विदेश मंत्रियों ने इसका आधिकारिक लोगो लॉन्च किया।

India Germany Visit: IGC के जरिए सहयोग और समीक्षा

दोनों देशों के प्रमुख 2011 से इंटर-गवर्नमेंटल कंसल्टेशन (IGC) के जरिए सहयोग की समीक्षा करते हैं और नए क्षेत्रों की पहचान करते हैं। 7वीं IGC अक्टूबर 2024 में नई दिल्ली में हुई थी।

India Germany Visit: जर्मन चांसलर मर्ज भारत दौरे पर
जर्मन चांसलर मर्ज भारत दौरे पर

भारत और जर्मनी का सहयोग साझा लोकतांत्रिक मूल्यों, नियम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था और बहुपक्षवाद पर आधारित है। दोनों देश एक-दूसरे से सलाह लेते हैं और बहुपक्षीय फोरम में सहयोग करते हैं। वे जी4 के तहत यूएनएससी विस्तार में भी एक-दूसरे का समर्थन करते हैं।

आईटी और आर्थिक सहयोग में बढ़त

पीएम मोदी ने 2022 में बर्लिन और म्यूनिख का दौरा किया। चांसलर मर्ज ने फरवरी 2023 में भारत का राजकीय दौरा किया और 7वीं IGC समिट अक्टूबर 2024 में नई दिल्ली में हुई। इसके बाद दोनों नेताओं की कई मुलाकातें हुईं, जिनमें जी7 और जी20 समिट भी शामिल हैं।

जर्मन चांसलर मर्ज भारत दौरे पर
जर्मन चांसलर मर्ज भारत दौरे पर

जर्मनी में करीब 3 लाख भारतीय नागरिक और भारतीय मूल के लोग रहते हैं। इसमें 60,000 स्टूडेंट शामिल हैं। प्रवासी भारतीय प्रोफेशनल, शोधकर्ता, वैज्ञानिक, व्यापारिक लोग, नर्स और छात्र हैं। आईटी, बैंकिंग और वित्तीय क्षेत्रों में भारतीय प्रोफेशनल की संख्या लगातार बढ़ रही है।

ये भी पढ़े… बैतूल में भगवा झंडे जलाने की घटना, दो आरोपी गिरफ्तार, इलाके में तनाव