Home » राष्ट्रीय » क्या देश में फिर लग सकता है लॉकडाउन सरकार ने किया साफ, पीएम की बैठक जारी

क्या देश में फिर लग सकता है लॉकडाउन सरकार ने किया साफ, पीएम की बैठक जारी

India Lockdown News:
Spread the love

India Lockdown News: केंद्र सरकार ने देश में लॉकडाउन लगाए जाने की खबरों को पूरी तरह गलत बताया है। सरकार का कहना है कि ऐसी कोई योजना नहीं है और देश में ईंधन की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर विश्वास न करें।

सरकार का स्पष्ट बयान

केंद्रीय मंत्रियों किरेन रिजिजू, हरदीप सिंह पुरी और निर्मला सीतारमण ने साफ किया कि लॉकडाउन को लेकर फैल रही खबरें निराधार हैं। उन्होंने कहा कि सरकार के स्तर पर ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है और आम लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

India Lockdown News: ईंधन की कोई कमी नहीं

पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है, जिससे करीब दो महीने तक ईंधन की आपूर्ति बनी रह सकती है। सभी रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रही हैं और घरेलू गैस उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई है।

India Lockdown News: अफवाहों से बढ़ी भीड़

कुछ जगहों पर अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखी गईं, लेकिन सरकार ने स्पष्ट किया कि पेट्रोल, डीजल और गैस की कोई कमी नहीं है। लोगों से कहा गया है कि वे अनावश्यक खरीदारी से बचें।

पश्चिम एशिया की स्थिति पर नजर

सरकार पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष पर लगातार नजर बनाए हुए है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं और हालात पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढे़ : Oil Crisis: पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती, आम लोगों को राहत या राजस्व पर असर?

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments