Home » Breaking News » पाकिस्तान-चीन की बढ़ी टेंशन! रूस से मिले S-400 से भारत की ताकत बढ़ी, 5 और सिस्टम खरीदने की तैयारी

पाकिस्तान-चीन की बढ़ी टेंशन! रूस से मिले S-400 से भारत की ताकत बढ़ी, 5 और सिस्टम खरीदने की तैयारी

India- Russia Deal: भारत की एयर डिफेंस क्षमता को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रूस ने भारत के लिए चौथा S-400 Triumf एयर डिफेंस सिस्टम रवाना कर दिया है। खास बात यह है कि यह डिलीवरी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की पहली बरसी से ठीक पहले हो रही है, जिससे इसकी रणनीतिक अहमियत और बढ़ गई है।

ऑपरेशन सिंदूर में दिखा था दम

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यही S-400 सिस्टम ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के लिए गेमचेंजर साबित हुआ था। इसकी लंबी मारक क्षमता और अत्याधुनिक रडार सिस्टम के कारण पाकिस्तान के हवाई ऑपरेशन पर असर पड़ा और उसे अपने फाइटर जेट्स को पीछे हटाना पड़ा।

India- Russia Deal: मई तक भारत पहुंचेगा सिस्टम

सूत्रों के अनुसार, रूस से भेजा गया चौथा S-400 सिस्टम मई के मध्य तक भारत पहुंच सकता है। वहीं पांचवें सिस्टम की डिलीवरी इस साल नवंबर तक होने की संभावना जताई जा रही है।

5 और सिस्टम खरीदने को मंजूरी

सरकार ने भारत की सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए रूस से 5 और S-400 सिस्टम खरीदने को हरी झंडी दे दी है। इससे भारतीय वायुसेना की ताकत में और इजाफा होगा और लंबी दूरी तक दुश्मन के हवाई खतरों को निष्क्रिय करने की क्षमता बढ़ेगी।

India- Russia Deal: 400 किमी तक मारक क्षमता

S-400 सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत इसकी 400 किलोमीटर तक की मारक क्षमता है। यह दुश्मन के लड़ाकू विमान, मिसाइल और एयरबोर्न वॉर्निंग सिस्टम (AWACS) जैसे हाई-वैल्यू टारगेट को भी सटीकता से निशाना बना सकता है।

राजस्थान सेक्टर में तैनाती की तैयारी

नए सिस्टम को राजस्थान सेक्टर में तैनात किए जाने की संभावना है, जिससे पश्चिमी सीमा पर भारत की रक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। यह तैनाती पाकिस्तान की हवाई गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी खतरे का तुरंत जवाब देने में अहम भूमिका निभाएगी।

India- Russia Deal: एयर डिफेंस में भारत की बड़ी छलांग

रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि S-400 सिस्टम की बढ़ती तैनाती से भारत की एयर डिफेंस क्षमता नई ऊंचाई पर पहुंच रही है। इससे न केवल सीमाओं की सुरक्षा मजबूत होगी, बल्कि क्षेत्रीय शक्ति संतुलन पर भी इसका असर पड़ेगा।

ये भी पढ़े… लड़कियों संग नाचते IPS अजय पाल शर्मा का महुआ मोइत्रा ने शेयर किया वीडियो, लिखा- ‘Fair & lovely बबुआ, बंगाल में हीरोपंती नहीं चलेगी’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments