Home » उत्तर प्रदेश » लड़कियों संग नाचते IPS अजय पाल शर्मा का महुआ मोइत्रा ने शेयर किया वीडियो, लिखा- ‘Fair & lovely बबुआ, बंगाल में हीरोपंती नहीं चलेगी’

लड़कियों संग नाचते IPS अजय पाल शर्मा का महुआ मोइत्रा ने शेयर किया वीडियो, लिखा- ‘Fair & lovely बबुआ, बंगाल में हीरोपंती नहीं चलेगी’

अजय पाल शर्मा IPS

UP News: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच दक्षिण 24 परगना जिला एक नए विवाद का केंद्र बन गया है। उत्तर प्रदेश कैडर के IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा की यहां पुलिस ऑब्जर्वर के रूप में नियुक्ति के बाद से ही राजनीतिक बयानबाज़ी तेज हो गई है। चुनाव आयोग ने उन्हें दूसरे चरण के मतदान से पहले संवेदनशील इलाकों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन उनकी तैनाती को लेकर विपक्षी दलों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए।

वायरल वीडियो से बढ़ा विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत उस समय हुई जब सोशल मीडिया पर अजय पाल शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में वे कथित तौर पर फाल्टा क्षेत्र में तृणमूल कांग्रेस (TMC) के उम्मीदवार जहांगीर के घर जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनका लहजा काफी सख्त नजर आता है, जहां वे स्थानीय लोगों और समर्थकों को कानून का पालन करने की चेतावनी देते हुए सुनाई देते हैं। वीडियो में अजय पाल शर्मा कहते हैं कि यदि किसी भी तरह की गड़बड़ी, धमकी या अवैध गतिविधि की शिकायत मिली, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वे यह भी कहते नजर आते हैं कि अगर किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो उसका सख्ती से इलाज किया जाएगा और बाद में पछताना मत पड़े। हालांकि इस वीडियो की प्रामाणिकता और संदर्भ को लेकर अब भी स्पष्टता नहीं है, लेकिन राजनीतिक प्रतिक्रियाओं ने इसे बड़ा मुद्दा बना दिया है।

UP News: TMC की कड़ी प्रतिक्रिया

तृणमूल कांग्रेस ने इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी नेताओं का आरोप है कि यह सब केंद्र सरकार और भाजपा के इशारे पर किया जा रहा है, ताकि चुनाव से पहले माहौल को प्रभावित किया जा सके। TMC का कहना है कि यह जानबूझकर भ्रम फैलाने की रणनीति का हिस्सा हो सकता है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि चुनाव खत्म होने के बाद इस मामले को कानूनी रूप से चुनौती दी जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।

महुआ मोइत्रा के आरोप और नए वीडियो

इस विवाद ने तब और तूल पकड़ लिया जब TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया पर अजय पाल शर्मा से जुड़े कुछ और वीडियो साझा किए। इनमें से एक वीडियो में एक व्यक्ति को पार्टी जैसे माहौल में डांसरों के साथ नाचते हुए दिखाया गया है। महुआ मोइत्रा ने दावा किया कि वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति अजय पाल शर्मा ही हैं। उन्होंने अपने पोस्ट में व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करते हुए अधिकारी की निष्पक्षता और आचरण पर सवाल उठाए। इसके साथ ही उन्होंने लगातार कई पोस्ट कर इस मुद्दे को राजनीतिक बहस के केंद्र में ला दिया है। हालांकि इन नए वीडियो की भी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है, जिससे मामले की सच्चाई को लेकर संशय बना हुआ है।

ये भी पढ़े… बंगाल के नेता जहांगीर खान ने दी योगी के IPS अजय पाल शर्मा को धमकी बोले- ‘अच्छे से खबर लेंगे…’

5 1 vote
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments