Home » राजनीति » DUSU Election Result 2026: कॉलेजों में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के नतीजे कल

DUSU Election Result 2026: कॉलेजों में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के नतीजे कल

DUSU Election Result 2026:
DUSU Election Result 2026:

DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (DUSU) चुनाव 2026 के लिए शुक्रवार, 18 सितंबर को मतदान संपन्न हुआ। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव के साथ-साथ DUSU के केंद्रीय पैनल के लिए भी वोट डाले गए। कॉलेजों में मतदान समाप्त होने के बाद छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित होने शुरू हो गए हैं। शुरुआती नतीजों में ABVP ने कई कॉलेजों में विभिन्न पदों पर जीत दर्ज की है।

DUSU Election Result 2026: कई कॉलेजों में ABVP ने दर्ज की जीत-

कॉलेज छात्रसंघ चुनाव के सामने आए नतीजों में ABVP ने कई कॉलेजों में क्लीन स्वीप किया है। भारती कॉलेज में ABVP ने 8-0 से जीत दर्ज की। शिवाजी कॉलेज और अरविंदो कॉलेज (मॉर्निंग) में भी ABVP ने सभी प्रमुख सीटों पर जीत हासिल की। डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज में ABVP ने छात्रसंघ के सभी चार पद अपने नाम किए। वहीं केशव महाविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव पद पर ABVP उम्मीदवार विजयी रहे। अदिति महाविद्यालय में भी ABVP ने सभी सीटों पर जीत दर्ज की। SRCC में अध्यक्ष, सचिव और दोनों काउंसलर पदों पर ABVP उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉलेज में भी अध्यक्ष, सचिव और दो सेंट्रल काउंसलर पद ABVP के खाते में गए।

DUSU Election Result 2026: शनिवार को आएगा DUSU केंद्रीय पैनल का रिजल्ट-

DUSU के केंद्रीय पैनल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए मतदान EVM के जरिए हुआ है। इसके लिए 52 पोलिंग सेंटर बनाए गए थे। मतदान के बाद EVM को सुरक्षित रखा गया है। शनिवार को नॉर्थ कैंपस के मल्टीपर्पज हॉल में EVM खोली जाएंगी और मतगणना शुरू होगी। केंद्रीय पैनल के नतीजे शनिवार दोपहर बाद तक घोषित किए जाने की उम्मीद है।

केंद्रीय पैनल में 19 उम्मीदवार मैदान में-

DUSU चुनाव 2026 के केंद्रीय पैनल के लिए कुल 19 उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद के लिए 7, उपाध्यक्ष के लिए 5, सचिव के लिए 4 और संयुक्त सचिव पद के लिए 3 उम्मीदवारों के नाम दिए गए हैं।

ABVP उम्मीदवार-

अध्यक्ष: यश डबास
उपाध्यक्ष: ईशू मौर्या
सचिव: रिया छाबड़ी
संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह

NSUI उम्मीदवार-

अध्यक्ष: विजय शंकर मीणा
उपाध्यक्ष: वीर चतरथ
सचिव: नम्रता चौधरी
संयुक्त सचिव: गोपाल चौधरी

AISA-SFI उम्मीदवार-

अध्यक्ष: अनन्या रतुड़ी
उपाध्यक्ष: अक्षत शिखर
सचिव: स्टैनजिन डेस्केयोंग
संयुक्त सचिव: बी परिजात

SSP उम्मीदवार-

अध्यक्ष: अश्मित कुमार पवार
सचिव: पंकज कुमार

दिल्ली हाईकोर्ट ने विजय जुलूस पर लगाई रोक-

DUSU चुनाव के बीच दिल्ली हाईकोर्ट ने चुनाव के बाद निकाले जाने वाले विजय जुलूसों पर रोक लगा दी है। कोर्ट के निर्देश के मुताबिक नतीजे घोषित होने के बाद विजयी उम्मीदवार सड़क, कॉलेज कैंपस या हॉस्टल में विजय जुलूस नहीं निकाल सकेंगे। कोर्ट ने चुनावी नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर 140 उम्मीदवारों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया है। मामले में ABVP और NSUI समेत छात्र संगठनों से भी जवाब मांगा गया है। कोर्ट ने कहा कि चुनाव के दौरान Lyngdoh Committee की सिफारिशों और अन्य चुनावी नियमों के उल्लंघन को रोकना जरूरी है।

पुलिस ने कई वाहनों पर की कार्रवाई-

दिल्ली पुलिस ने हाईकोर्ट को बताया कि चुनावी नियमों के उल्लंघन के मामलों में 49 वाहन जब्त किए गए, 5,400 से अधिक चालान किए गए और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने अधिकारियों को चुनाव से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अब सभी की नजरें शनिवार को होने वाली केंद्रीय पैनल की मतगणना पर हैं, जिसके बाद DUSU के चारों प्रमुख पदों के विजेताओं की तस्वीर साफ हो जाएगी।

यह भी पढ़े- रूस से तेल खरीदने वालों पर 100% टैरिफ का रास्ता साफ, ट्रंप करेंगे बड़ा फैसला; भारत पर भी असर