Home » एक्सक्लूसिव » बड़ा डिफेंस डील! R-37M खतरनाक मिसाइलें से लैस होगा भारत- पड़ोसी देशों की चिंता क्यों बढ़ी?

बड़ा डिफेंस डील! R-37M खतरनाक मिसाइलें से लैस होगा भारत- पड़ोसी देशों की चिंता क्यों बढ़ी?

India-Russia Defence Deal: भारत और रूस के बीच एक बड़ा रक्षा समझौता होने की खबर है, जिसके तहत भारत को अत्याधुनिक लंबी दूरी की एयर-टू-एयर मिसाइलें मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की R-37M missile मिसाइलें भारतीय वायुसेना की ताकत को नई ऊंचाई दे सकती हैं।

300 मिसाइलों की डील, 1.2 अरब डॉलर का सौदा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस संभावित डील में करीब 300 मिसाइलों की आपूर्ति शामिल है, जिसकी कीमत लगभग 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर बताई जा रही है। हालांकि, इस समझौते की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

India-Russia Defence Deal: 6 गुना तेज रफ्तार, 400 किमी क्षमता

R-37M missile दुनिया की सबसे लंबी दूरी वाली एयर-टू-एयर मिसाइलों में गिनी जाती है। इसकी मारक क्षमता 300 से 400 किलोमीटर तक बताई जाती है और यह ध्वनि की गति से करीब 6 गुना तेज (हाइपरसोनिक स्पीड) से लक्ष्य को भेद सकती है। इसका उपयोग दुश्मन के AWACS, टैंकर एयरक्राफ्ट और लड़ाकू विमानों को निशाना बनाने के लिए किया जाता है।

Su-30MKI से होगी लॉन्च

इन मिसाइलों को Su-30MKI लड़ाकू विमानों के साथ इंटीग्रेट करने की योजना है, जो पहले से ही भारतीय वायुसेना की रीढ़ माने जाते हैं। इससे भारत की “बियॉन्ड विजुअल रेंज” (BVR) क्षमता काफी बढ़ जाएगी।

India-Russia Defence Deal: चीन-पाकिस्तान के खिलाफ रणनीतिक बढ़त

विशेषज्ञों का मानना है कि यह डील ऐसे समय में अहम है, जब चीन और पाकिस्तान रक्षा सहयोग बढ़ा रहे हैं। R-37M missile के शामिल होने से भारतीय वायुसेना दुश्मन के विमानों को दूर से ही निशाना बना सकेगी, जिससे रणनीतिक बढ़त मिलेगी।

डिलीवरी 12-18 महीनों में संभव

रिपोर्ट्स के अनुसार, इन मिसाइलों की डिलीवरी अगले 12 से 18 महीनों के भीतर शुरू हो सकती है। इसके साथ ही भारत स्वदेशी Astra missile के Mk-2 और Mk-3 वर्जन पर भी तेजी से काम कर रहा है।

India-Russia Defence Deal: हवाई युद्ध क्षमता में बड़ा बदलाव

अगर यह डील पूरी होती है, तो भारत की एयर डिफेंस और आक्रामक क्षमता दोनों में बड़ा सुधार होगा। लंबी दूरी से सटीक हमले की क्षमता भारत को क्षेत्रीय स्तर पर और मजबूत बनाएगी।

ये भी पढ़े… यूपी में गर्मी का कहर! विंडो AC बना “आग का गोला”, ट्रेन में AC फेल यात्रियों का फूटा गुस्सा?

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments