Home » Uncategorized » 2030 तक 25 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, कई सेक्टर में बड़ी साझेदारी

2030 तक 25 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य, कई सेक्टर में बड़ी साझेदारी

India–Vietnam Relations: वियतनाम के राष्ट्रपति तो लाम के भारत दौरे ने दोनों देशों के रिश्तों को नई रफ्तार दे दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान में साफ किया गया कि भारत और वियतनाम अब आर्थिक साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं। दोनों देशों ने 2030 तक आपसी व्यापार को 25 अरब डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है।

व्यापार और निवेश पर फोकस

भारत और वियतनाम ने तेजी से बढ़ती अपनी अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया है। सरकार और उद्योग दोनों स्तरों पर मिलकर काम करने की बात कही गई है, ताकि व्यापार, निवेश और तकनीकी साझेदारी को मजबूती मिल सके।

India–Vietnam Relations: कृषि उत्पादों को मिलेगा बढ़ावा

दोनों देशों ने बाजार तक पहुंच आसान बनाने पर सहमति जताई है। इसके तहत भारत के अंगूर और अनार, जबकि वियतनाम के ड्यूरियन और पोमेलो जैसे उत्पादों के आयात-निर्यात को बढ़ावा मिलेगा।

India–Vietnam Relations: कारोबार को आसान बनाने की तैयारी

वियतनाम ने भारत से आयात बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है, ताकि अपनी सप्लाई चेन मजबूत की जा सके। वहीं, दोनों देशों ने कंपनियों के लिए नियम-कानून सरल बनाने और मानकों के अनुपालन को आसान करने पर भी चर्चा की।

हाई-टेक और नए सेक्टर में साझेदारी

दोनों देशों ने हाई टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल, आईटी, हेल्थ और एग्री-प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश बढ़ाने का फैसला किया है। साथ ही स्टार्टअप और इनोवेशन सेक्टर में भी सहयोग बढ़ाया जाएगा। डिजिटल इकोनॉमी को ध्यान में रखते हुए दोनों देशों ने ई-कॉमर्स और MSME सेक्टर को ग्लोबल सप्लाई चेन से जोड़ने पर जोर दिया है। इसके अलावा, RBI और स्टेट बैंक ऑफ वियतनाम के बीच डिजिटल पेमेंट सहयोग का स्वागत किया गया। QR कोड आधारित पेमेंट सिस्टम को जोड़ने से पर्यटन और व्यापार को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

ऊर्जा, तकनीक और रिसर्च में सहयोग

भारत और वियतनाम ने नवीकरणीय ऊर्जा, AI, 6G, स्पेस, बायोटेक और फार्मा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की बात कही है। साथ ही तेल-गैस खोज और रेयर अर्थ मिनरल्स में भी साझेदारी मजबूत की जाएगी।

जलवायु और सतत विकास पर जोर

दोनों देशों ने जलवायु परिवर्तन और ऊर्जा ट्रांजिशन को ध्यान में रखते हुए क्लीन एनर्जी और आपदा-प्रतिरोधी तकनीकों पर मिलकर काम करने का फैसला किया है।

रणनीतिक सहयोग भी होगा मजबूत

India–Vietnam Relations: परमाणु ऊर्जा के शांतिपूर्ण उपयोग और समुद्री विज्ञान जैसे क्षेत्रों में चल रहे सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है। साथ ही वियतनाम में डेटा रिसेप्शन और प्रोसेसिंग स्टेशन की स्थापना को जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया है।

 

 

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस का ‘युवा सांझ’ मॉडल: भटके युवाओं को गैंगस्टर रास्ते से हटाने की बड़ी पहल

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments