India vs Sri Lanka: भारत बनाम श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम के बीच पाँच टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच आज विशाखापत्तनम के राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। टीम की कप्तानी ऑलराउंडर हरमनप्रीत कौर करेंगी, वहीं टीम की उपकप्तानी की कमान स्मृति मंधाना को सौंपी गई है।
India vs Sri Lanka: राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम
इस सीरीज के पहले दोनों मैच राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। इस मैदान की खास बात यह है कि यहाँ स्पिन गेंदबाजों की तुलना में पेसर्स को ज्यादा मदद मिलती है। आख़िरी 10 मैचों के आंकड़ों के हिसाब से कुल 77% विकेट पेसर्स ने लिए हैं, वहीं 23% विकेट स्पिन गेंदबाजों ने लिए हैं।

विशाखापत्तनम/चेज़ करें या डिफेंड
राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, चेज़िंग मैदान है। 20 ओवर के खेल में यहाँ का औसत स्कोर पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रनहै, वहीं दूसरी पारी का औसत स्कोर 176 रन है।
वेन्यू स्टैट्स
पहली पारी:
6 ओवर – 47 रन
10 ओवर – 71 रन
15 ओवर – 114 रन
20 ओवर – 168 रन
दूसरी पारी:
6 ओवर – 57 रन
10 ओवर – 90 रन
15 ओवर – 131 रन
20 ओवर – 176 रन
कितने बजे से खेला जाएगा मैच, कहां से देख सकते हैं लाइव
भारत बनाम श्रीलंका महिला टीम का पहला टी-20 मैच भारतीय समय के अनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के कप्तान शाम 6:30 बजेटॉस के लिए आएंगे। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी, जबकि मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा।

India vs Sri Lanka: दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी
श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम: चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हासिनी परेरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मदुशानी, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, विशमी गुणरत्ने, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मालशा शेहानी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, काव्या कविंदी, रश्मिका सेवंडी
Written BY- Adarsh Kathane









