Indian ship Iran news: ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भारत की ओर आ रहे एक कंटेनर जहाज को रोककर अपने कब्जे में ले लिया है। ईरान का आरोप है कि जहाज बिना अनुमति इस मार्ग से गुजरने की कोशिश कर रहा था।
भारत आ रहा था ‘एपामिनोडेस’ जहाज
लाइबेरिया के झंडे वाला ‘एपामिनोडेस’ नाम का यह जहाज गुजरात के मुंद्रा पोर्ट की ओर जा रहा था। ईरानी नौसेना के मुताबिक जहाज के नेविगेशन सिस्टम में छेड़छाड़ की गई थी, जिससे समुद्री सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ।
Indian ship Iran news: IRGC ने इंटरसेप्ट कर तट की ओर मोड़ा
कार्रवाई के दौरान IRGC ने जहाज को इंटरसेप्ट कर अपने नियंत्रण में लिया और उसे ईरानी तट की ओर ले जाया गया। इसके अलावा ‘फ्रांसेस्का’ नाम के एक अन्य जहाज को भी जब्त किया गया, जबकि ‘यूफोरिया’ नाम के पोत पर हमला किए जाने की खबर है।
Indian ship Iran news: होर्मुज में फायरिंग, कई जहाज निशाने पर
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव के बीच कम से कम तीन जहाजों पर गोलीबारी की गई। कुछ जहाजों को नुकसान पहुंचा, हालांकि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित बताए गए हैं।
सेना है पूरी तरह तैयार : ट्रम्प
डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ आसिम मुनीर की अपील पर ईरान के साथ सीजफायर को आगे बढ़ाया गया है। हालांकि उन्होंने चेतावनी दी कि सेना पूरी तरह तैयार है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई करेगी।
जानिए पिछले 24 घंटे के बड़े अपडेट्स
ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि डील नहीं हुई तो सैन्य कार्रवाई संभव है साथ ही UK और फ्रांस ने भी होर्मुज खोलने पर 30 देशों की बैठक बुलाई है।अमेरिका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पाकिस्तान यात्रा टल चुकी है इधर यमन के हूती विद्रोहियों ने बड़े संघर्ष की चेतावनी दी इमैनुएल मैक्रों ने अमेरिकी नाकाबंदी को गलत बताया है ।
लेबनान-इजराइल तनाव भी बरकरार
इजराइल ने दक्षिणी लेबनान की ओर इंटरसेप्टर मिसाइल दागी है। वहीं, लेबनान में सीजफायर बढ़ाने को लेकर बातचीत जारी है।
यह भी पढे़ : कानपुर में IPL सट्टा रैकेट का बड़ा खुलासा, 3.91 करोड़ कैश बरामद, 5 गिरफ्तार








