Home » बिज़नेस » मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल में सुरक्षित बदलाव किए

मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल में सुरक्षित बदलाव किए

Indigo: मध्य-पूर्व में बदलती परिस्थितियों को देखते हुए इंडिगो ने अपने संचालन में सावधानीपूर्वक बदलाव करने का फैसला किया है। 16 से 28 मार्च तक एयरलाइन मध्य-पूर्व के लिए कुल 252 साप्ताहिक उड़ानें संचालित करेगी। इसमें सऊदी अरब के लिए 126, ओमान के लिए 28 और यूएई के लिए 98 साप्ताहिक उड़ानें शामिल हैं। एयरलाइन ने कहा है कि वह क्षेत्र की स्थिति पर लगातार नजर रख रही है और मौजूदा भू-राजनीतिक जोखिम, एयरस्पेस प्रतिबंध, हवाईअड्डों की सीमाएं, ईंधन और बीमा की बढ़ती लागत जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उड़ानों की क्षमता तय कर रही है।

Indigo: उड़ान सेवाओं में बदलाव और स्थगित शहर

इंडिगो ने बताया कि नेटवर्क में किए गए बदलावों के तहत दोहा, कुवैत, बहरीन, दम्माम, फुजैराह, रस अल खैमाह और शारजाह के लिए उड़ानें 28 मार्च तक स्थगित रहेंगी। हालांकि, इन स्थानों से यात्रियों को इंडिगो के व्यापक नेटवर्क के जरिए भारत और अन्य शहरों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट्स मिलती रहेंगी।

यात्रियों की सुरक्षा और मदद

Indigo: एयरलाइन ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में वह यात्रियों की हर संभव मदद कर रही है। जरूरत पड़ने पर फंसे हुए यात्रियों के लिए अतिरिक्त विशेष उड़ानें भी चलाई जा सकती हैं। यात्रियों से अपील की गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले इंडिगो की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नवीनतम फ्लाइट जानकारी और ट्रैवल एडवाइजरी अवश्य देखें। इंडिगो यात्रियों, क्रू और विमानों की सुरक्षा को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता मानती है

 

ये भी पढ़ें: यूएई में ऊर्जा संयंत्र में आग, ईरान के हमले के कुछ घंटों बाद उठे काले धुएं