Home » राष्ट्रीय » Indigo Crisis: इंडिगो ने किया बड़ा ऐलान: प्रभावित यात्रियों को मिलेगा 10-10 हजार का मुआवजा

Indigo Crisis: इंडिगो ने किया बड़ा ऐलान: प्रभावित यात्रियों को मिलेगा 10-10 हजार का मुआवजा

Indigo Crisis

Indigo Crisis: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में हुई फ्लाइट देरी और कैंसिलेशन के कारण परेशान हुए यात्रियों के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वह कुछ विशेष यात्रियों को 10-10 हजार रुपये का ट्रैवल वाउचर देगी।

इन यात्रियों को मिलेगा विशेष वाउचर

इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बताया कि 3, 4 और 5 दिसंबर को बड़ी संख्या में उड़ानें रद्द और देरी से थीं, जिसके कारण कई यात्री घंटों तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे। भारी भीड़ और अव्यवस्था का सबसे ज्यादा असर इन्हीं दिनों यात्रा करने वालों पर पड़ा। कंपनी ने घोषणा की कि ऐसे बुरी तरह प्रभावित यात्रियों को ₹10,000 के ट्रैवल वाउचर दिए जाएंगे, जिनका उपयोग वे अगले 12 महीनों तक किसी भी इंडिगो उड़ान में कर सकेंगे।

Indigo Crisis: सरकारी गाइडलाइंस से अलग अतिरिक्त लाभ

इंडिगो ने स्पष्ट किया कि यह वाउचर सरकारी गाइडलाइंस के अलावा दिया जा रहा है। मौजूदा नियमों के तहत एयरलाइन उन यात्रियों को ₹5,000 से ₹10,000 तक का मुआवजा देती है, जिनकी उड़ानें डिपार्चर से 24 घंटे पहले के भीतर कैंसिल हुई थीं। कंपनी का यह अतिरिक्त कदम यात्रियों की परेशानी को समझते हुए उठाया गया है।

रिफंड प्रक्रिया तेज, अधिकांश राशि वापस

कंपनी ने कहा कि सभी कैंसिल उड़ानों का रिफंड प्रोसेस कर दिया गया है। अधिकांश यात्रियों के खाते में पैसे पहुंच चुके हैं, जबकि बाकी राशि जल्द ही जमा कर दी जाएगी। इंडिगो ने भरोसा दिलाया कि सेवा में आई रुकावट को दूर करने के लिए तेजी से सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।

 

ये भी पढ़ें…Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री  मोहन यादव बोले बीजेपी सरकार ने जड़ से खत्म किया नक्सल नेटवर्क, कांग्रेस का दोहरा रवैया उजागर