Home » मध्य प्रदेश » International Yoga Day 2026: इंदौर में 10 हजार से ज्यादा लोगों का सामूहिक योग, प्राणायाम से बनाया गया रिकॉर्ड

International Yoga Day 2026: इंदौर में 10 हजार से ज्यादा लोगों का सामूहिक योग, प्राणायाम से बनाया गया रिकॉर्ड

International Yoga Day 2026 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरे देश भर में अलग-अलग स्थानों में योग दिवस का आयोजन किया गया। कोलकता में रेड रोड में सुबह नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र का नेतृत्व किया गया। योग सत्र के दौरान पी एम मोदी ने हजारों लोगों के साथ विभिन्न योगासन किए। वहाँ पी एम मोदी ने कहा कि योग उम्र बढ़ने के साथ भी युवा को स्वस्थ रहने में मदद करता है। योग इंसानी जिंदगी को लगातार विकास की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकता है। वहीं गुजरात के अहमदाबाद के गोटिला गार्डन में योग दिवस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाग लिया।

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में आयोजित योग दिवस का नेतृत्व राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा किया गया। जहाँ पर हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे व इस योग कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता निभाई। इस समारोह में राष्ट्रपति के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव और राज्यपाल मंगू भाई पटेल सहित अधिक संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और नागरिक शामिल हुए।

International Yoga Day 2026

इंदौर में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने 3 मिनट से अधिक समय तक लगाताकर प्राणायाम किया। यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे से प्रारंभ किया गया जहां बड़ी संख्या में सुबह से ही योग साधक पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत शहर की विभिन्न संस्थाओं द्वारा योगासनों की भक्तिमय और आकर्षक प्रस्तुतियों से हुई। इसके बाद निर्धारित कॉमन योग के प्रोटोकॉल तहत सामूहिक योगाभ्यास कराया गया।

विश्व कीर्तिमान स्थापित

कार्यक्रम का प्रमुख आर्कषण 10 हजार से अधिक लोगों का सामूहिक तौर योगाभ्यास कर विश्व कीर्तिमान स्थापित करने का प्रयास रहा । यह योगाभ्यास 3 मिनट से ज़्यादा समय तक कर एक रिकॉर्ड बनाया गया है।इस योग आयोजन में इंदौर की 70 से अधिक योग संस्थाओं, खेल संगठन, 150 से अधिक सामाजिक संस्थाओं व समाज के विभिन्न वर्गों के हजारों लोगों ने इस रिकॉर्ड को बनाने में अपनी सहभागिता निभाई।

Read More : Yoga के 10 बड़े फायदे, शरीर और मन दोनों को मिलेगी शांति; आएंगे सकारात्मक बदलाव

Written By : Aanchal Agrawal