Breaking News
Home » राष्ट्रीय » IPL 2026: आरसीबी के सामने सीएसके की बड़ी चुनौती, बेंगलुरु में रनवर्षा के आसार

IPL 2026: आरसीबी के सामने सीएसके की बड़ी चुनौती, बेंगलुरु में रनवर्षा के आसार

IPL 2026:
Bengaluru: Players greet each other at the end of the Indian Premier League (IPL) match between Royal Challengers Bengaluru and Chennai Super Kings at M. Chinnaswamy Stadium in Bengaluru, Saturday, May 03, 2025. (Photo: IANS)

IPL 2026: आईपीएल 2026 का रोमांच चरम पर है और इसी कड़ी में 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच कड़ा मुकाबला रविवार शाम 7:30 बजे से देखने को मिलेगा। यह मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां बल्लेबाजों को आमतौर पर काफी मदद मिलती है। जहां एक ओर आरसीबी जीत के साथ आत्मविश्वास में है, वहीं सीएसके अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेगी।

आरसीबी का आत्मविश्वास बुलंद

आरसीबी ने अपने पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। 202 रनों का बड़ा लक्ष्य टीम ने सिर्फ 15.4 ओवर में हासिल कर लिया था। विराट कोहली ने 69 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को मजबूत शुरुआत दी, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 61 रन बनाकर जीत आसान बना दी। हालांकि गेंदबाजी में टीम को अभी सुधार की जरूरत है।

IPL 2026: सीएसके की कमजोर कड़ी बनी गेंदबाजी

दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन की शुरुआत निराशाजनक रही है। टीम अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हार चुकी है। खासतौर पर गेंदबाजी विभाग टीम की सबसे बड़ी कमजोरी बनकर उभरा है। पंजाब किंग्स के खिलाफ 209 रन बनाने के बावजूद टीम जीत नहीं पाई। हालांकि बल्लेबाजी में आयुष म्हात्रे (73 रन), शिवम दुबे (45*) और सरफराज खान (32 रन) ने अच्छा प्रदर्शन किया।

पिच और मौसम का हाल

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, जहां छोटी बाउंड्री के कारण बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 141 रन है। मौसम की बात करें तो मैच के दौरान बारिश की 25 प्रतिशत संभावना है। तापमान 21 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जिससे मैच पर मौसम का हल्का असर पड़ सकता है। कुल मिलाकर यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है, जहां एक तरफ आरसीबी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी, वहीं सीएसके वापसी के इरादे से मैदान पर उतरेगी।