Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » IPL 2026 का सबसे महंगा ओवर! जेमी ओवरटन ने लुटाए इतने रन यकीन करना मुश्किल! टिम डेविड की आंधी ने सीएसके के परखच्चे उड़ा दिए…

IPL 2026 का सबसे महंगा ओवर! जेमी ओवरटन ने लुटाए इतने रन यकीन करना मुश्किल! टिम डेविड की आंधी ने सीएसके के परखच्चे उड़ा दिए…

IPL CSk Vs RCB: आईपीएल 2026 के मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में बल्लेबाज टिम डेविड ने विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने 25 गेंदों में नाबाद 70 रन बनाकर सीएसके के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।

जेमी ओवरटन का महंगा ओवर

सीएसके के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने इस मैच में आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे महंगा ओवर डाला। पारी के 19वें ओवर में ओवरटन के खिलाफ टिम डेविड ने 4 छक्कों की मदद से कुल 30 रन बटोर लिए।

IPL CSk Vs RCB: ओवर का पूरा रोमांच

इस ओवर की शुरुआत ही छक्के से हुई। दूसरी गेंद पर 2 रन आए, तीसरी गेंद पर चौका लगा। इसके बाद अगली तीन गेंदों पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए गए। इस तरह एक ही ओवर में 30 रन बन गए, जिसने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया।

IPL CSk Vs RCB
IPL CSk Vs RCB

रिकॉर्ड साझेदारी से बढ़ा स्कोर

आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और टिम डेविड के बीच चौथे विकेट के लिए 35 गेंदों में 99 रनों की तेज साझेदारी हुई। इस साझेदारी ने टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

IPL CSk Vs RCB: आईपीएल 2026 का सबसे बड़ा स्कोर

पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 250 रन बना डाले, जो आईपीएल 2026 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है। इतना ही नहीं, यह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर भी बन गया।

सीएसके पर पड़ा भारी दबाव

ओवरटन के एक महंगे ओवर ने सीएसके की गेंदबाजी की लय बिगाड़ दी और टीम पर भारी दबाव बना दिया। टिम डेविड की आक्रामक पारी ने मैच को पूरी तरह आरसीबी के पक्ष में झुका दिया।

IPL CSk Vs RCB: फैंस को मिला हाई-स्कोरिंग मुकाबला

इस मुकाबले में दर्शकों को चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिली। खासकर टिम डेविड की बल्लेबाजी और ओवरटन का महंगा ओवर इस मैच की सबसे बड़ी चर्चा बन गया है।

ये भी पढ़े… बारात बस का दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार टक्कर में 2 की मौत, कई घायल- खुशियां मातम में बदली

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments