Home » स्पोर्ट्स » IPL Orange cap: वैभव सूर्यवंशी बने नए Orange Cap किंग, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर

IPL Orange cap: वैभव सूर्यवंशी बने नए Orange Cap किंग, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर

IPL Orange cap: वैभव सूर्यवंशी बने नए Orange Cap किंग, विराट कोहली टॉप-5 से बाहर

IPL Orange cap: आईपीएल 2026 अब अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। प्लेऑफ के मुकाबलों के बीच बल्लेबाजों की ऑरेंज कैप की जंग भी लगातार दिलचस्प होती जा रही है। बुधवार को खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, जिसने पूरे ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड को हिला कर रख दिया।सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों में 97 रन ठोककर वैभव सूर्यवंशी ने न सिर्फ अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए। इसी के साथ उनके सिर पर ऑरेंज कैप सज गई है, जबकि विराट कोहली टॉप-5 से बाहर हो गए हैं।