Home » राष्ट्रीय » गौ रक्षक की मौत के बाद हिंसा, 15 गिरफ्तार

गौ रक्षक की मौत के बाद हिंसा, 15 गिरफ्तार

Highway

Highway: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में गौ रक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद हुए हिंसक विरोध प्रदर्शन के मामले में छाता पुलिस ने 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर राष्ट्रीय राजमार्ग-19 को अवरुद्ध करने, पुलिसकर्मियों पर हमला करने और वाहनों में तोड़फोड़ करने का आरोप है। यह घटना 21 मार्च को हुई थी।