Iran Pakistan Talks: अब्बास अराघची एक बार फिर इस्लामाबाद पहुंचे हैं। यह उनका दो दिनों में दूसरा दौरा है, जहां वे पाकिस्तानी नेतृत्व से अहम बातचीत कर रहे हैं। इससे पहले वे शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से मुलाकात कर चुके हैं।
अमेरिका से सीधे बातचीत से इनकार
ईरान ने साफ किया है कि वह अमेरिका से सीधे बातचीत नहीं करेगा और अपनी बात पाकिस्तान के जरिए ही रखेगा।अराघची ओमान दौरे के बाद फिर इस्लामाबाद लौटे हैं और आगे रूस के लिए रवाना होने की योजना है।
Iran Pakistan Talks: ओमान में शांति प्रयासों पर चर्चा
अब्बास अराघची ने मस्कट में ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से मुलाकात की। बैठक में क्षेत्रीय तनाव, युद्ध और शांति बहाली के प्रयासों पर चर्चा की गई।
Iran Pakistan Talks: स्ट्रेट पर बढ़ा तनाव
ईरानी नेताओं ने संकेत दिए हैं कि होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति पहले जैसी नहीं रहेगी। अमेरिका द्वारा ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी के बाद वैश्विक तेल सप्लाई पर असर पड़ने लगा है, जिससे एशियाई देशों की चिंता बढ़ी है।
वैकल्पिक तेल सप्लाई की तलाश
तेल संकट के बीच जापान जैसे देश अमेरिका से कच्चा तेल मंगाने लगे हैं। वहीं डोनाल्ड ट्रम्प और कीर स्टार्मर ने शिपिंग बहाल करने पर चर्चा की है। विशेषज्ञों के मुताबिक, इस संकट से वैश्विक अर्थव्यवस्था, महंगाई और ऊर्जा बाजार पर लंबे समय तक असर पड़ सकता है।
यह भी पढे़ : Arvind Kejriwal: केजरीवाल का भाजपा पर हमला, टीएमसी को समर्थन








