Home » स्पोर्ट्स » ईशांत शर्मा मना रहे हैं अपना 38वां जन्मदिन

ईशांत शर्मा मना रहे हैं अपना 38वां जन्मदिन

Ishant Sharma Birthday:

Ishant Sharma Birthday: भारत के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ईशांत शर्मा का जन्म सितंबर 1988 को हुआ था। वहीं, उनके क्रिकेटिंग करियर की बात करें तो ईशांत शर्मा ने 14 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनकी मेहनत, लगन और जज्बे की वजह से उन्हें 18 साल की उम्र में पहली बार रणजी ट्रॉफी खेलने का मौका मिला था।

Ishant Sharma Birthday: 2007 में खेला था पहला टेस्ट-

ईशांत शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू वर्ष 2007 में बांग्लादेश के विरुद्ध किया था। उन्होंने मशरफे मुर्तजा को अपना शिकार बनाकर टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला विकेट लिया। वहीं, ईशांत शर्मा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बात करें तो साल 2014 में उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी थी। उन्होंने 74 रन देकर इंग्लैंड के सात बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। इसके अलावा, साल 2008 में पर्थ टेस्ट के दौरान रिकी पोंटिंग के खिलाफ उनका गेंदबाजी स्पेल आज भी भारतीय क्रिकेट इतिहास के यादगार पलों में गिना जाता है।

Ishant Sharma Birthday: ईशांत शर्मा के पास है करोड़ों की नेटवर्थ-

बर्थडे बॉय ईशांत शर्मा के पास करोड़ों की नेटवर्थ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईशांत शर्मा के पास 100 करोड़ रुपये की संपत्ति है। ईशांत शर्मा लग्जरियस लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके पास एक आलीशान बंगला है और ऑडी S5 मॉडल की गाड़ियों का कलेक्शन भी है। बीसीसीआई से मिलने वाली कॉन्ट्रैक्चुअल मनी के अलावा ईशांत शर्मा आईपीएल से भी तगड़ी कमाई करते हैं।

इन आईपीएल फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे ईशांत-

आईपीएल में भी ईशांत ने अपना दबदबा बनाया है। वह कई सारी टीमों के साथ खेल चुके हैं। ईशांत शर्मा कोलकाता नाइट राइडर्स, डेक्कन चार्जर्स, सनराइजर्स हैदराबाद, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, किंग्स इलेवन पंजाब, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। ईशांत शर्मा आईपीएल के उन खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने पहले सीजन से खेलना शुरू किया था।

ईशांत ने खेले हैं 100 से अधिक टेस्ट-

ईशांत शर्मा ने 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने कुल 105 टेस्ट मैच खेले हैं। 105 टेस्ट की 188 पारियों में ईशांत ने 311 विकेट झटके हैं। इसके अलावा, ईशांत शर्मा ने 11 बार 5 विकेट हॉल लिया है और एक बार 10 विकेट हॉल लिया है

यह भी पढ़े- राहुल गांधी के लिए ‘बुद्धि शुद्धि’ यज्ञ, क्यों थम नहीं पा रहा शुद्धिकरण विवाद?