Home » अंतर्राष्ट्रीय » 7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड ढेर! गाजा में हमास के नए सैन्य प्रमुख को मारने का इजरायल का दावा, लेबनान में भी बढ़े हवाई हमले

7 अक्टूबर हमले का मास्टरमाइंड ढेर! गाजा में हमास के नए सैन्य प्रमुख को मारने का इजरायल का दावा, लेबनान में भी बढ़े हवाई हमले

हमास को बड़ा झटका! नए सैन्य प्रमुख को मारने का इजरायली दावा

Israel Hamas Conflict: इजरायल की सेना का कहना है कि उसने गाजा में हमास के नए सैन्य प्रमुख मुहम्मद ओदेह को मार दिया है। सेना के अनुसार, ओदेह 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए बड़े हमले की योजना बनाने वालों में शामिल था। यह सैन्य कार्रवाई इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज के निर्देश पर की गई। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस खबर की पुष्टि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए की है।

इजरायल का यह भी कहना है कि 7 अक्टूबर के हमले के समय मुहम्मद ओदेह हमास के इंटेलिजेंस विभाग का प्रमुख था।

हाल ही में बना था हमास की सैन्य शाखा का प्रमुख

जानकारी के मुताबिक, मुहम्मद ओदेह को लगभग एक हफ्ते पहले ही हमास की सैन्य शाखा का नया प्रमुख नियुक्त किया गया था। उसने इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद की जगह ली थी, जिसे दो हफ्ते पहले गाजा में इजरायली हमले में मार दिया गया था।इजरायली सेना का आरोप है कि ओदेह कई हमलों में शामिल था, जिनमें इजरायली नागरिकों और सैनिकों की हत्या, अपहरण और अन्य हिंसक घटनाएं शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि इजरायल ने ओदेह को निशाना बनाकर मार गिराया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह 7 अक्टूबर के हमले के मुख्य योजनाकारों में से एक था और इजरायल उन सभी लोगों तक पहुंचेगा जो इस हमले में शामिल थे।

Israel Hamas Conflict:  हमास को बड़ा झटका! नए सैन्य प्रमुख को मारने का इजरायली दावा
हमास को बड़ा झटका! नए सैन्य प्रमुख को मारने का इजरायली दावा

लेबनान में भी तेज हुए इजरायली हमले

दूसरी ओर, इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में अपने हवाई हमलों की तीव्रता बढ़ा दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टायर और मरजायून जिलों के कई इलाकों में लगातार एयर स्ट्राइक की गईं।इन हमलों में बुर्ज रहाल, कवथारियत अल-रुज़, सरीफा, अस-सवाना और क़बरिखा जैसे क्षेत्रों को निशाना बनाया गया।रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को हुए इन हमलों में 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

ये हमले ऐसे समय पर हुए हैं जब प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को सेना को हिज्बुल्लाह के खिलाफ कार्रवाई और तेज करने के निर्देश दिए थे।

नेतन्याहू ने एक वीडियो बयान में कहा कि इजरायल हिज्बुल्लाह के साथ संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ हफ्तों में इजरायली सेना ने 600 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

Israel Hamas Conflict: अमेरिका के संकेत और बढ़ते हमले

खबरों के अनुसार, अमेरिका की ओर से भी इजरायल को हिज्बुल्लाह के खिलाफ बड़े सैन्य अभियान के लिए समर्थन मिलने के संकेत हैं। हाल के समय में ड्रोन हमलों में बढ़ोतरी देखी गई है, जिसके बाद इजरायल ने अपने सैन्य ऑपरेशन और तेज कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें…हिमाचल और उत्तराखंड में जंगलों की आग का कहर, सैकड़ों हेक्टेयर वन संपदा खाक, हालात बेकाबू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments