Home » जम्मू-कश्मीर » जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, प्रॉपर्टी रिटर्न जमा करने की डेडलाइन 7 दिन बढ़ी

जम्मू-कश्मीर के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत, प्रॉपर्टी रिटर्न जमा करने की डेडलाइन 7 दिन बढ़ी

J/k news: जम्मू-कश्मीर सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए सालाना प्रॉपर्टी रिटर्न (APR) जमा करने की समय सीमा में 7 दिन का अतिरिक्त समय दे दिया है। यह फैसला उन कर्मचारियों को ध्यान में रखकर लिया गया है, जो तय समय के भीतर अपना रिटर्न जमा नहीं कर सके थे। सरकार ने सभी लंबित कर्मचारियों से अपील की है कि वे बढ़ी हुई समय सीमा का लाभ उठाकर जल्द से जल्द प्रक्रिया पूरी करें।

पहले 31 जनवरी तक जमा करना था रिटर्न

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) विजिलेंस की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 17 दिसंबर 2025 को जारी सर्कुलर के तहत सभी सरकारी कर्मचारियों को 1 जनवरी से 31 जनवरी 2026 के बीच PRS पोर्टल पर अपना वार्षिक प्रॉपर्टी रिटर्न दाखिल करना था। हालांकि, समीक्षा के दौरान सामने आया कि कई कर्मचारी या तो समय पर रिटर्न जमा नहीं कर पाए या फिर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद भी फाइलिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सके।

J/k news: OTP की दिक्कत हो तो पहले अपडेट करें जानकारी

सरकार ने कहा है कि जिन कर्मचारियों को OTP प्राप्त करने में परेशानी हो रही है, वे सबसे पहले CPIS पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अपडेट करें। इसके बाद वे PRS पोर्टल पर लॉगिन कर रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।

J/k news: तकनीकी समस्या आने पर यहां करें संपर्क

यदि किसी कर्मचारी को पोर्टल पर किसी भी तरह की तकनीकी समस्या आती है, तो वह support-prs@jkgov.in पर ईमेल भेजकर PRS सपोर्ट टीम से सहायता ले सकता है। कर्मचारी PRS पोर्टल पर ऑनलाइन जाकर अपना प्रॉपर्टी रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।

अमरनाथ यात्रा की तैयारियां पूरी: मनोज सिन्हा

J/k news: इधर, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर प्रशासन, सुरक्षा बलों और केंद्र सरकार ने मिलकर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के व्यापक इंतजाम किए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि घाटी के लोग देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

 

 

ये भी पढ़े: दिल्ली मुंडका फैक्ट्री हादसा, सेप्टिक टैंक में उतरे 3 मजदूरों की जहरीली गैस से मौत