Home » एक्सक्लूसिव » जनगणना के लिए घर घर जाएंगे कर्मचारी ऑनलाइन जानकारी नहीं भरी तो ऑफलाइन कर सकते है आवेदन

जनगणना के लिए घर घर जाएंगे कर्मचारी ऑनलाइन जानकारी नहीं भरी तो ऑफलाइन कर सकते है आवेदन

Janganna 2027 India:

Janganna 2027 India: जनगणना 2027 के तहत शुरू हुई स्व-गणना प्रक्रिया को बढ़ावा देने के लिए जिला कलेक्टर आलोक रंजन और अतिरिक्त जिला कलेक्टर जवाहर चौधरी ने स्वयं ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर उदाहरण पेश किया। नों अधिकारियों ने आधिकारिक पोर्टल पर अपनी जानकारी भरकर लोगों से भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।

मोबाइल से लॉगिन, 34 सवालों का आसान फॉर्म

स्व-गणना के लिए नागरिकों को आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल नंबर के जरिए लॉगिन करना होता है। पहले चरण में आवास से संबंधित 34 सरल प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं, जिनमें घर की संरचना, गैस कनेक्शन और लोकेशन जैसी जानकारी शामिल है।

Janganna 2027 India: बिना दस्तावेज के पूरी होगी प्रक्रिया

अधिकारियों के अनुसार इस प्रक्रिया में किसी भी दस्तावेज की जरूरत नहीं होती। सभी प्रश्न मल्टीपल चॉइस फॉर्मेट में दिए गए हैं, जिससे आम नागरिकों के लिए इसे भरना आसान हो जाता है।

Janganna 2027 India: यूनिक आईडी से होगा सत्यापन आसान

जानकारी भरने के बाद नागरिकों को 12 अंकों की यूनिक सेल्फ-एन्युमरेशन आईडी प्राप्त होगी, जो मोबाइल पर भेजी जाएगी। 16 मई से शुरू होने वाले घर-घर सर्वे के दौरान यही आईडी दिखाकर डेटा का सत्यापन कराया जा सकेगा।

 16 मई से 14 जून तक फील्ड वेरिफिकेशन

जनगणना कर्मचारी 16 मई से 14 जून तक घर-घर जाकर दी गई जानकारी का भौतिक सत्यापन करेंगे। जरूरत पड़ने पर उसी समय जानकारी में संशोधन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

 डिजिटल जनगणना में भागीदारी की अपील

कलेक्टर आलोक रंजन ने इसे देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना बताते हुए नागरिकों से इसमें सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना की सुविधा का अधिकतम उपयोग कर लोग इस राष्ट्रीय कार्य में योगदान दे सकते हैं।

यह भी पढे़ : शब्द नहीं है… ये तस्वीरें ही बयां कर देंगी जबलपुर बरगी डैम हादसे की कहानी, देखें कैसे मौत के सन्नाटे में जिंदा रही ‘मां की ममता’

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments