Home » झारखंड » बोकारो की बंद खदान में युवक की मौत, ‘जय मां काली’ बोलकर लगाई छलांग

बोकारो की बंद खदान में युवक की मौत, ‘जय मां काली’ बोलकर लगाई छलांग

Jharkhand news: झारखंड के बोकारो जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पिंड्राजोरा इलाके में 15 साल से बंद पड़ी खदान में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंकित कुमार के रूप में हुई है, जो बीए फाइनल ईयर का छात्र था। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था और उसका इलाज भी चल रहा था।

पूजा-पाठ के बाद पहुंचा था खदान

परिजनों के मुताबिक, बुधवार सुबह अंकित ने स्नान करने के बाद गांव के शिव मंदिर में पूजा की। इसके बाद वह घर लौटा और करीब 9 बजे स्कूटी लेकर खदान की तरफ निकल गया। रास्ते में उसने काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और ग्राम देवता डुंगरी स्थान पर भी माथा टेका। खदान के पास कुछ बच्चे ट्यूब के सहारे पानी में तैर रहे थे। अंकित कुछ देर तक उन्हें देखता रहा।

Jharkhand news: ‘जय मां काली’ बोलकर लगा दी छलांग

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब 10 मिनट बाद अंकित ने अचानक ‘जय मां काली’ का जयकारा लगाया और खदान में छलांग लगा दी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो वहां मौजूद बच्चों ने शोर मचाया और ग्रामीणों को सूचना दी। घटना की खबर मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। शुरुआती कोशिश में युवक का पता नहीं चल सका। इसके बाद ग्रामीणों ने झगड़ के सहारे खदान में तलाश शुरू की। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया।

Jharkhand news: अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

ग्रामीणों की मदद से अंकित को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

Jharkhand news: ग्रामीणों का कहना है कि बंद पड़ी इस खदान में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। बावजूद इसके लोग वहां पहुंच जाते हैं। प्रशासन ने लोगों से बंद खदानों और खतरनाक जगहों से दूर रहने की अपील की है। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

 

ये भी पढ़े: CBSE On-Screen Marking System पर बढ़ा विवाद, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान बोले- ‘एक भी छात्र की शिकायत अनसुनी नहीं होगी’