Jordan Hermann 150 runs: साउथ अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज जॉर्डन हरमन ने वनडे डेब्यू पर ही धमाकेदार पारी खेलकर इतिहास रच दिया। नामीबिया के खिलाफ विंडहोक में खेले गए मुकाबले में हरमन ने 126 गेंदों पर 150 रन बनाए। उनकी इस पारी में 17 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।
Jordan Hermann 150 runs: वनडे डेब्यू पर जड़ा शानदार शतक-
जॉर्डन हरमन का यह पहला वनडे मुकाबला था और उन्होंने इसे यादगार बना दिया। सलामी बल्लेबाज ने शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और अपना शतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने 150 रन बनाकर वनडे डेब्यू पर सबसे बड़ी पारी खेलने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। हरमन से पहले साउथ अफ्रीका के मैथ्यू ब्रीट्जके ने 2025 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे डेब्यू पर 150 रन बनाए थे। अब हरमन ने भी 150 रन की पारी खेलकर उनके रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
Jordan Hermann 150 runs: वनडे डेब्यू पर सबसे बड़ी बारीकियां
मैथ्यू ब्रीट्जके – 150 बनाम न्यूजीलैंड, 2025
जॉर्डन हरमन – 150 बनाम नामीबिया, 2026
डेसमंड हेन्स – 148 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 1978
रहमानुल्लाह गुरबाज – 127 बनाम आयरलैंड, 2021
कॉलिन इंग्राम – 124 बनाम जिम्बाब्वे, 2010
टोनी डी जोर्जी के साथ की शानदार साझेदारी-
जॉर्डन हरमन ने कॉनर एस्टरहुइजेन के 10 रन पर आउट होने के बाद टोनी डी जोर्जी के साथ मिलकर साउथ अफ्रीका की पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 190 रनों की शानदार साझेदारी हुई। डी जोर्जी ने 84 गेंदों पर 72 रन बनाए। वहीं हरमन की 150 रनों की तूफानी पारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 348 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
यह भी पढ़े- इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व निर्माण में बचपन और परिवार की क्या भूमिका रही








