Home » Automobile » SUV खरीदने का है प्लान? अगले महीने आ रही हैं Nissan से Tata तक की शानदार गाड़ियां

SUV खरीदने का है प्लान? अगले महीने आ रही हैं Nissan से Tata तक की शानदार गाड़ियां

SUV खरीदने का है प्लान? अगले महीने आ रही हैं Nissan से Tata तक की शानदार गाड़ियां

July 2026 Car Launches: अगर आप नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। जुलाई 2026 में भारतीय ऑटो बाजार में एक के बाद एक कई शानदार SUV लॉन्च होने जा रही हैं। खास बात यह है कि इन गाड़ियों में इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और टर्बो पेट्रोल जैसे कई विकल्प मिलेंगे। निसान, टाटा, होंडा और स्कोडा जैसी बड़ी कंपनियां अपनी बहुप्रतीक्षित SUVs को बाजार में उतारने की तैयारी कर चुकी हैं। दमदार इंजन, एडवांस फीचर्स और आकर्षक डिजाइन से लैस ये गाड़ियां ग्राहकों को लुभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Nissan Tekton से बढ़ेगी मिड-साइज SUV सेगमेंट की टक्कर

निसान 9 जुलाई को अपनी नई SUV Nissan Tekton लॉन्च करने जा रही है। यह SUV Renault Duster के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, लेकिन इसका डिजाइन कंपनी की प्रीमियम SUV Patrol से प्रेरित होगा। इसके चलते इसे एक मजबूत और आकर्षक रोड प्रेजेंस मिलने की उम्मीद है।SUV में 1.0 लीटर और 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलेगा। छोटा इंजन 99hp की पावर देगा, जबकि बड़ा इंजन 161hp की ताकत पैदा करेगा। दोनों इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा, जबकि 1.3 लीटर इंजन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मौजूद रहेगा।

July 2026 Car Launches: Tata Sierra.ev की होगी शानदार वापसी

टाटा मोटर्स अपनी प्रतिष्ठित Sierra को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस लाने जा रही है। कंपनी 30 जून को इस SUV से पर्दा उठाएगी और जुलाई में इसकी लॉन्चिंग की उम्मीद है। Sierra.ev को भारतीय बाजार की सबसे चर्चित इलेक्ट्रिक SUVs में से एक माना जा रहा है।इस SUV में रियर-व्हील ड्राइव और ऑल-व्हील ड्राइव दोनों विकल्प मिलने की संभावना है। साथ ही बाय-डायरेक्शनल चार्जिंग तकनीक भी दी जाएगी, जिससे कार की बैटरी का उपयोग अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चलाने के लिए किया जा सकेगा। एक बार फुल चार्ज होने पर इसकी संभावित रेंज करीब 600 किलोमीटर तक हो सकती है।

July 2026 Car Launches: Honda ZR-V में मिलेगा लग्जरी और माइलेज का शानदार कॉम्बिनेशन

होंडा अपनी प्रीमियम SUV Honda ZR-V को भारत में CBU मॉडल के रूप में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह SUV उन ग्राहकों को आकर्षित करेगी जो शानदार फीचर्स के साथ बेहतर माइलेज चाहते हैं।इसमें 181hp की पावर वाला हाइब्रिड इंजन मिलेगा जो करीब 22.8 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देने में सक्षम होगा। फीचर्स की बात करें तो इसमें 12-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम, 10.2 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8 एयरबैग और ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जाएंगे।

Skoda Kodiaq RS देगी स्पोर्ट्स कार जैसा अनुभव

स्कोडा अपनी लोकप्रिय 7-सीटर SUV Kodiaq का हाई-परफॉर्मेंस RS वर्जन भी भारतीय बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है और जुलाई में इसकी कीमतों का ऐलान किया जाएगा।नई Kodiaq RS में 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 261hp की पावर और 400Nm का टॉर्क पैदा करता है। इसके साथ 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया जाएगा। यह SUV खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए होगी जो पावरफुल परफॉर्मेंस और प्रीमियम ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं।

July 2026 Car Launches:जुलाई में SUV खरीदारों के लिए रहेगा बड़ा मौका

जुलाई 2026 भारतीय ऑटो बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है। इलेक्ट्रिक से लेकर हाइब्रिड और हाई-परफॉर्मेंस पेट्रोल SUV तक, ग्राहकों के पास कई नए विकल्प होंगे। ऐसे में अगर आप नई SUV खरीदने का मन बना रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।