Home » उत्तर प्रदेश » कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 मासूम समेत 3 की मौत

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो, 2 मासूम समेत 3 की मौत

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत

Kanpur Highway Accident: कानपुर में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों समेत तीन लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा इलाके में नेशनल हाईवे पर हुआ। यहां तेज रफ्तार से जा रही एक स्कॉर्पियो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।

100 किमी/घंटा से ज्यादा थी रफ्तार

पुलिस के मुताबिक, स्कॉर्पियो में करीब आठ लोग सवार थे और वाहन फतेहपुर की ओर जा रहा था। शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार 100 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे स्कॉर्पियो सीधे हाईवे किनारे खड़े ट्रक में जा भिड़ी।

कानपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत
कानपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत
भीषण टक्कर से कार बुरी तरह टूटी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कॉर्पियो का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार के परखच्चे उड़ गए और कई लोग उसके अंदर बुरी तरह फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल लोग दर्द से कराहते हुए मदद की गुहार लगाते रहे।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची। स्कॉर्पियो पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उसमें फंसे लोगों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला गया और इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल भेजा गया।

Kanpur Highway Accident:  कानपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत
कानपुर में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत
दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत

इस हादसे में दो मासूम बच्चों सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, घायल लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। मृतकों और घायलों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़े…थाइलैंड की राजधानी बैंकॉक में बड़ा हादसा, पब में भीषण आग, 27 लोगों की मौत, जांच जारी