Home » धर्म » सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा हाई अलर्ट पर! वाराणसी कैंट स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सावन में कांवड़ियों की सुरक्षा हाई अलर्ट पर! वाराणसी कैंट स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Kanwar Yatra 2026: सावन माह में कांवड़ यात्रा को देखते हुए वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में कांवड़ियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जीआरपी और आरपीएफ संयुक्त रूप से सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। स्टेशन परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की भी तैनाती की जाएगी।

अराजक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर

स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों और अराजक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। वहीं फुटओवर ब्रिज पर भीड़ और भगदड़ जैसी स्थिति से बचाव के लिए सुरक्षा कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है।

Kanwar Yatra 2026: कांवड़ियों के वेश में रहेंगे पुलिसकर्मी

सावन को लेकर रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हैं। जीआरपी मुख्यालय और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) मुख्यालय के निर्देश पर कई पुलिसकर्मी कांवड़ियों के वेश में यात्रियों के बीच मौजूद रहेंगे, ताकि संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

मेटल डिटेक्टर से होगी जांच

कैंट स्टेशन के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की मेटल डिटेक्टर से जांच की जाएगी। सुरक्षा जांच के बाद ही यात्रियों को स्टेशन परिसर में प्रवेश मिलेगा।

Kanwar Yatra 2026: बम और डॉग स्क्वॉड भी रहेगा सक्रिय

स्टेशन परिसर में जिला पुलिस की बम निरोधक (बम डिस्पोजल) टीम और डॉग स्क्वॉड की तैनाती रहेगी। दोनों टीमें समय-समय पर स्टेशन और आसपास के क्षेत्रों की सघन जांच करेंगी।

आसपास के स्टेशनों पर भी विशेष सतर्कता

रेलवे सुरक्षा बल ने भदोही, जंघई, सुल्तानपुर, जौनपुर और काशी समेत आसपास के रेलवे स्टेशनों व आउटपोस्ट को भी विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि पूरे रेलखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे

REPORT BY- ANUSHKA

ये भी पढ़े… मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार में लगी आग, परिवार सुरक्षित बचा