Home » कर्नाटक » कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला

Karnataka Cabinet Expansion:

Karnataka Cabinet Expansion: कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं, जबकि अन्य मंत्रियों को भी अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Karnataka Cabinet Expansion: डी.के. शिवकुमार के पास कई अहम विभाग-

मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के पास वित्त, कैबिनेट मामले, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, सूचना, कानून, न्याय एवं मानवाधिकार, संसदीय मामले एवं विधान और कृषि विपणन जैसे महत्वपूर्ण विभाग रहेंगे। इसके अलावा सभी अनआवंटित पोर्टफोलियो भी मुख्यमंत्री के पास होंगे।

Karnataka Cabinet Expansion: प्रमुख मंत्रियों को मिली ये जिम्मेदारियां-

बी.जेड. जमीर अहमद खान को आवास विभाग और रामलिंगा रेड्डी को वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग सौंपा गया है। लक्ष्मण सावदी को सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी मिली है, जबकि के.एच. मुनियप्पा समाज कल्याण विभाग संभालेंगे। यू.टी. खादर को अल्पसंख्यक कल्याण, हज एवं वक्फ और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग दिया गया है। एम.बी. पाटिल को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

किस मंत्री को कौन सा विभाग मिला-
मंत्रीविभाग
डी.के. शिवकुमारवित्त, कैबिनेट मामले, कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार, सूचना, कानून, न्याय एवं मानवाधिकार, संसदीय मामले एवं विधान, कृषि विपणन सहित अनआवंटित विभाग
बी.जेड. जमीर अहमद खानआवास
रामलिंगा रेड्डीवन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण
लक्ष्मण सावदीसहकारिता
रुद्रप्पा मनाप्पा लमानीचीनी एवं वस्त्र
के.एच. मुनियप्पासमाज कल्याण
शिवराज तंगडगीपिछड़ा वर्ग कल्याण, कन्नड़ एवं संस्कृति
यू.टी. खादरअल्पसंख्यक कल्याण, हज एवं वक्फ, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
टी. रघुमूर्तिअनुसूचित जनजाति कल्याण
डॉ. अजय सिंहलघु सिंचाई, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
चेलुवरायस्वामीप्रमुख एवं मध्यम सिंचाई
मधु बंगारप्पाप्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा
बसवराज राया रेड्डीउच्च शिक्षा
शिवलिंगे गौड़ावित्त विभाग से आबकारी
पुट्टरंगा शेट्टीपशुपालन एवं रेशम उत्पादन
विजयानंद कशप्पनवारलघु उद्योग, सार्वजनिक उद्यम
संतोष लाडश्रम एवं रोजगार
के.एस. बसवंथप्पामुजराई, मत्स्य पालन, बंदरगाह एवं अंतर्देशीय जल
एस.एस. मल्लिकार्जुनखान एवं भूविज्ञान, बागवानी
रिजवान अरशदखाद्य एवं नागरिक
कई महत्वपूर्ण विभागों का हुआ बंटवारा-

कैबिनेट विस्तार के बाद हुए विभागीय बंटवारे में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, समाज कल्याण, उद्योग, श्रम, पर्यावरण और खाद्य आपूर्ति जैसे कई अहम विभाग अलग-अलग मंत्रियों को दिए गए हैं। इससे राज्य सरकार के कामकाज में मंत्रियों की जिम्मेदारियां स्पष्ट हो गई हैं।

यह भी पढ़े- असम में नदियां उफान पर : एक लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, सीएम बोले- पुनर्वास के लिए एक हजार करोड़ की जरूरत