Home » राष्ट्रीय » कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज, डीके शिवकुमार के मुख्यमंत्री बनने की चर्चा

Karnataka cm:

Karnataka cm: कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव होने के संकेत मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता परिवर्तन को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच अब यह बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के हस्तक्षेप और चर्चा के बाद सिद्दरमैया ने मुख्यमंत्री पद छोड़ने पर सहमति जता दी है। सूत्रों के मुताबिक, वह राज्यसभा जाने की तैयारी कर रहे हैं, जबकि डीके शिवकुमार को राज्य की कमान सौंपी जा सकती है।

राहुल गांधी की बैठक के बाद बनी सहमति

जानकारी के अनुसार कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने सिद्दरमैया और डीके शिवकुमार के साथ पहले अलग-अलग और फिर संयुक्त बैठक की। शुरुआत में सिद्दरमैया नेतृत्व परिवर्तन के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन राहुल गांधी ने उन्हें समझाकर सहमति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कांग्रेस नेतृत्व किसी भी तरह का राजनीतिक जोखिम नहीं लेना चाहता था, क्योंकि विधानसभा में सिद्दरमैया समर्थक विधायकों की संख्या अधिक मानी जाती है। इसी कारण पार्टी बिना उनकी सहमति के बदलाव करने से बच रही थी।

Karnataka cm: राज्यसभा भेजे जा सकते हैं सिद्दरमैया

सूत्रों के अनुसार सिद्दरमैया को राज्यसभा भेजे जाने की तैयारी है। इसके साथ ही राज्य मंत्रिमंडल और राज्यसभा के लिए होने वाले नामांकन में भी उनकी पसंद को महत्व दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि जैसे ही राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी, उसी दौरान सिद्दरमैया इस्तीफा दे सकते हैं। एक जून को राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया आरंभ होगी। माना जा रहा है कि सिद्दरमैया के नामांकन के बाद डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

कांग्रेस नेतृत्व ने सार्वजनिक तौर पर नहीं की पुष्टि

बैठक के बाद कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि फिलहाल केवल राज्यसभा और विधान परिषद सीटों को लेकर चर्चा हुई है। उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को अटकल बताया। हालांकि राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि पार्टी के भीतर सत्ता परिवर्तन को लेकर सहमति बन चुकी है और आने वाले दिनों में इसकी औपचारिक घोषणा हो सकती है। कर्नाटक कांग्रेस में इस बदलाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें…बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 21 घंटे दर्शन व्यवस्था पर विचार के निर्देश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments