Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » ईडन गार्डन्स में आज होगा बड़ा मुकाबला, क्या कोलकाता खत्म करेगी हार का सिलसिला या पंजाब किंग्स फिर मारेगी बाजी

ईडन गार्डन्स में आज होगा बड़ा मुकाबला, क्या कोलकाता खत्म करेगी हार का सिलसिला या पंजाब किंग्स फिर मारेगी बाजी

ईडन गार्डन्स में कोलकाता-पंजाब की भिड़ंत

KKR vs PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 11वां मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों ने इस सीजन में अब तक दो-दो मैच खेले हैं, लेकिन उनकी शुरुआत एक-दूसरे से काफी अलग रही है।

ईडन गार्डन्स में भिड़ंत

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में खेल रही कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने दोनों शुरुआती मैचों में एकतरफा हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में टीम पर लगातार तीसरी हार का खतरा मंडरा रहा है और खिलाड़ियों पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव भी बढ़ गया है।

ईडन गार्डन्स में कोलकाता-पंजाब की भिड़ंत
ईडन गार्डन्स में कोलकाता-पंजाब की भिड़ंत

दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में इस सीजन की शुरुआत बेहद शानदार तरीके से की है। टीम ने अपने दोनों मैच जीतकर मजबूत फॉर्म दिखाई है। यही कारण है कि इस मुकाबले को लेकर फैंस की उत्सुकता काफी बढ़ गई है और सभी की नजरें इस मैच पर टिकी हुई हैं।

पंजाब के खिलाफ केकेआर का रिकॉर्ड रहा है मजबूत

आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स का पंजाब किंग्स के खिलाफ रिकॉर्ड काफी बेहतर रहा है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें से 21 मैच केकेआर ने अपने नाम किए हैं, जबकि पंजाब किंग्स को 13 मैचों में जीत मिली है। इसके अलावा एक मुकाबला रद्द भी हो चुका है।

ईडन गार्डन्स में कोलकाता-पंजाब की भिड़ंत
ईडन गार्डन्स में कोलकाता-पंजाब की भिड़ंत

हालांकि हाल के सीजन में मुकाबला थोड़ा बदलता नजर आया है। पिछले दो सीजन में दोनों टीमों के बीच कुल तीन मैच खेले गए, जिनमें से दो मुकाबले पंजाब किंग्स ने जीते, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। ऐसे में केकेआर के लिए पंजाब की टीम को हल्के में लेना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा।

मैच के लिए ईडन गार्डन की पिच कैसी रहने वाली है?

ईडन गार्डन की पिच पहले गेंदबाजों के लिए ज्यादा मददगार मानी जाती थी। खास तौर पर साल 2010 के आसपास, जब टीम की कप्तानी गौतम गंभीर के हाथों में थी, उस समय यहां गेंदबाजों को अच्छी सहायता मिलती थी।

ईडन गार्डन्स में कोलकाता-पंजाब की भिड़ंत
ईडन गार्डन्स में कोलकाता-पंजाब की भिड़ंत

लेकिन समय के साथ इस पिच की प्रकृति में बदलाव आया है। अब इसे बल्लेबाजों के लिए ज्यादा अनुकूल माना जाने लगा है। मौजूदा समय में यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं और 200 रन बनाना भी आम बात हो गई है।इसके अलावा, इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को अक्सर फायदा मिलता है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीमें आमतौर पर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती हैं।

KKR vs PBKS: होम ग्राउंड पर केकेआर का पलड़ा भारी

अगर ईडन गार्डन्स के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यहां भी कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन पंजाब किंग्स के खिलाफ अच्छा रहा है। इस मैदान पर दोनों टीमों के बीच अब तक 14 मैच खेले गए हैं। इनमें से 9 मुकाबलों में केकेआर ने जीत हासिल की है, जबकि पंजाब किंग्स को 4 मैचों में सफलता मिली है। एक मैच रद्द भी रहा है।

ईडन गार्डन्स में कोलकाता-पंजाब की भिड़ंत
ईडन गार्डन्स में कोलकाता-पंजाब की भिड़ंत

दोनों टीमों के बीच रही कड़ी टक्कर

ईडन गार्डन्स में खेले गए पिछले पांच मुकाबलों के नतीजों को देखें तो मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। इन पांच मैचों में से दो बार केकेआर ने जीत दर्ज की है, जबकि दो बार पंजाब किंग्स ने मैच अपने नाम किया। इससे साफ है कि इस मैदान पर भी दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है और मुकाबला रोमांचक रहने की पूरी उम्मीद है।

ये भी पढ़े…राजस्थान रॉयल्स की शानदार जीत से अंकतालिका में बड़ा उलटफेर, कैसे पहुंची टॉप पर? जानिए पूरा गणित…

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments