Home » स्पोर्ट्स » आईपीएल 2026 : केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा जोरदार मुकाबला, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 : केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा जोरदार मुकाबला, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2026: KKR vs SRH मैच प्रीव्यू
Spread the love

KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज हो चुका है। अब छठा मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा।

दोनों टीमों के लिए आईपीएल 2026 की शुरुआत उम्मीद के अनुसार नहीं रही। केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह, सनराइजर्स हैदराबाद को भी अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 200 से अधिक रन बनाने के बावजूद 6 विकेट से हार मिली।

इस मुकाबले में दोनों टीमों की नजरें अंकतालिका में खाता खोलने पर होंगी। अब हम आपको दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

आईपीएल 2026: KKR vs SRH मैच प्रीव्यू
आईपीएल 2026: KKR vs SRH मैच प्रीव्यू

केकेआर और सनराइजर्स का हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल के इतिहास में केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक कुल 30 मैच खेले गए हैं। इसमें केकेआर का पलड़ा भारी रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 मैच जीते हैं, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद केवल 10 मैचों में सफल रहे हैं।पिछले सीजन दोनों टीमों ने 2 मुकाबले खेले थे। इनमें से एक मैच केकेआर ने अपने नाम किया और एक मैच में सनराइजर्स विजयी रहे।

KKR vs SRH: आईपीएल 2026 KKR vs SRH मैच प्रीव्यू
आईपीएल 2026: KKR vs SRH मैच प्रीव्यू

KKR vs SRH: ईडन गार्डन्स में दोनों टीमों का रिकॉर्ड

ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दोनों टीमों का रिकॉर्ड भी देखा जाए तो केकेआर का पलड़ा भारी है। यहाँ दोनों टीमों ने कुल 11 मैच खेले हैं। इनमें केकेआर ने 8 मैच और सनराइजर्स हैदराबाद ने केवल 3 मैच जीते हैं।पिछली बार आईपीएल 2023 में सनराइजर्स ने केकेआर को ईडन गार्डन्स में 23 रनों से हराया था।

ये भी पढ़े: दिल्ली में फर्जी No-Entry पास पर सख्ती, पकड़े गए तो केस, गाड़ी जब्त और ब्लैकलिस्ट

 

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments