Home » अंतर्राष्ट्रीय » कीव पर रूस का भीषण हमला, 700 ड्रोन और मिसाइलों से मची तबाही, 16 की मौत

कीव पर रूस का भीषण हमला, 700 ड्रोन और मिसाइलों से मची तबाही, 16 की मौत

700 ड्रोन-मिसाइल हमला, 16 की मौत

Kyiv Russia Attack: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव ने बुधवार रात ऐसा हमला देखा, जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। रातभर रूस ने ड्रोन और मिसाइलों से जबरदस्त हमला किया, जिससे शहर में अफरा-तफरी मच गई।

16 की मौत, 80 से ज्यादा घायल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में करीब 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 80 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पिछले दो हफ्तों में यह रूस का सबसे बड़ा हवाई हमला माना जा रहा है।

Kyiv Russia Attack: 700 ड्रोन-मिसाइल हमला, 16 की मौत
700 ड्रोन-मिसाइल हमला, 16 की मौत

यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने बताया कि रूस ने करीब 700 ड्रोन और कई बैलिस्टिक व क्रूज मिसाइलों का इस्तेमाल किया। इन हमलों में खासतौर पर रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया।

Kyiv Russia Attack: शहरों में भारी तबाही

राजधानी कीव में चार लोगों की मौत हुई, जिनमें एक 12 साल का बच्चा भी शामिल था। वहीं, दक्षिणी शहर ओदेसा में 9 लोगों की जान गई और 23 लोग घायल हुए। Dnipro region में 3 लोगों की मौत हुई, जबकि Zaporizhzhia में भी एक व्यक्ति की जान चली गई।

यूक्रेन की वायुसेना के मुताबिक, उसने 703 में से 667 हमलों को हवा में ही रोक दिया। इनमें 636 शाहेद ड्रोन शामिल थे। हालांकि, कुछ मिसाइलें और ड्रोन अपने निशाने तक पहुंचने में कामयाब रहे, जिससे कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ।

700 ड्रोन-मिसाइल हमला, 16 की मौत
700 ड्रोन-मिसाइल हमला, 16 की मौत

यूक्रेन का रूस पर युद्ध अपराध का आरोप

विदेश मंत्री सिबिहा ने इस हमले को युद्ध अपराध बताते हुए कहा कि ऐसे हमलों को सामान्य नहीं माना जा सकता और इसके जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए।

Written by- Kanishka Ram

ये भी पढ़े… महिला आरक्षण बिल पर संसद में हलचल के बीच दार्जिलिंग में PM मोदी के समर्थन में नारी शक्ति ने निकाली ‘धन्यवाद रैली’