Home » राष्ट्रीय » LPG नियमों में बड़ी राहत: बिना एड्रेस प्रूफ अब मिल सकेगा 5Kg सिलेंडर

LPG नियमों में बड़ी राहत: बिना एड्रेस प्रूफ अब मिल सकेगा 5Kg सिलेंडर

LPG Cylinder Rules India:

LPG Cylinder Rules India: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सप्लाई चेन पर पड़ रहे असर के बीच केंद्र सरकार ने 5 किलो वाले LPG सिलेंडर की बिक्री के नियमों को आसान बना दिया है। अब कोई भी व्यक्ति बिना एड्रेस प्रूफ के छोटा गैस सिलेंडर खरीद सकेगा।

पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक, इस फैसले का उद्देश्य उन लोगों को राहत देना है, जो शहरों में बिना स्थायी पते के रहते हैं, खासकर प्रवासी मजदूर। अब ग्राहक केवल एक फोटो-ID दिखाकर ऑथोराइज्ड डिस्ट्रीब्यूटर से तुरंत सिलेंडर ले सकते हैं।

सिर्फ ID से मिलेगा सिलेंडर, बार-बार रिफिल की सुविधा

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर के लिए अब जटिल दस्तावेजों की जरूरत नहीं होगी। आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी दिखाकर सिलेंडर खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही ग्राहक साल में कितनी भी बार इसे रिफिल करा सकेंगे।

LPG Cylinder Rules India: सप्लाई बढ़ाने के लिए उठाए कदम

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है। ऐसे में सरकार ने छोटे सिलेंडरों की उपलब्धता बढ़ाने का फैसला लिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 23 मार्च से अब तक करीब 6.6 लाख छोटे सिलेंडर बिक चुके हैं, जबकि 4 अप्रैल को एक दिन में ही 90 हजार यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई।

LPG Cylinder Rules India: प्रवासियों के लिए हेल्प डेस्क की सुविधा

सरकार ने HPCL के कुछ आउटलेट्स पर 11 विशेष हेल्प डेस्क भी स्थापित किए हैं। ये डेस्क उपभोक्ताओं को नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर की जानकारी देंगे और सिलेंडर प्राप्त करने में सहायता करेंगे।

कालाबाजारी पर सख्ती

सप्लाई संकट का फायदा उठाने वालों के खिलाफ सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मार्च से अब तक 50 हजार से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए गए हैं और 1,400 से अधिक डिस्ट्रीब्यूटर्स को नोटिस जारी किया गया है। वहीं 36 गैस एजेंसियों को सस्पेंड किया जा चुका है।

घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता

सरकार ने घरेलू उपयोग, अस्पतालों और स्कूलों को प्राथमिकता देते हुए कमर्शियल LPG सप्लाई में करीब 30% की कटौती की है। साथ ही उर्वरक संयंत्रों को भी जल्द राहत देने की तैयारी है।

यह भी पढे़ : ईरान पर अमेरिका-इजरायल के ताबड़तोड़ हमले, होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments