Home » उत्तर प्रदेश » लखनऊ में आतंक का प्लान नाकाम? ATS ने 2 संदिग्धों को दबोचा, पाक लिंक सामने

लखनऊ में आतंक का प्लान नाकाम? ATS ने 2 संदिग्धों को दबोचा, पाक लिंक सामने

Lucknow News: लखनऊ ATS ने 2 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है. एटीएस द्वारा बाराबंकी के दानियाल और कुशीनगर के कृष्णा दबोचा गया है. इन दोनो के पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से संपर्क के सबूत मिले हैं. एटीएस ने वीडियो कॉल, वॉइस नोट और ग्रुप कॉल रिकॉर्ड बरामद किए हैं. दोनों के ऊपर संवेदनशील स्थानों की रेकी कर फुटेज भेजने के आरोप हैं.

बाराबंकी और कुशीनगर से गिरफ्तार आरोपी

एटीएस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुशीनगर निवासी कृष्णा मिश्रा (20) और बाराबंकी निवासी दानियाल अशरफ (23) के रूप में हुई है. बयान में बताया गया कि एटीएस को सूचना मिली थी कि भारत व उत्तर प्रदेश में आतंक फैलाने के उद्देश्य से पाकिस्तान के आतंकवादी संगठनों द्वारा युवकों को स्लीपर सेल के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है.

Lucknow News: पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़े तार

एटीएस ने बताया कि ये लोग संवेदनशील संस्‍थानों, पुलिस सस्थानों एवं पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रहे थे. बयान के मुताबिक यह भी जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के निर्देश पर पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी व उसके आतंकी नेटवर्क से जोड़कर विभिन्न सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से युवाओं को हमले के लिए तैयार किया जा रहा था.

पैसे और हथियार की मांग के सबूत

एटीएस ने बताया कि आरोपी पुलिस स्टेशन और अन्य संवेदनशील प्रतिष्ठानों की रेकी कर उसकी जानकारी और फुटेज विदेश में बैठे हैंडलर्स को भेज रहे थे।जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए पैसे और हथियार की मांग की थी। एक आरोपी को वर्दीधारी पर हमला करने का टास्क भी दिया गया था।

Lucknow News: सोशल मीडिया के जरिए सेल बनाने की साजिश

एटीएस के मुताबिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं को जोड़कर स्लीपर सेल तैयार करने की साजिश रची जा रही थी। व्हाट्सएप ग्रुप कॉल और विदेशी नंबरों के जरिए संपर्क बनाए जा रहे थे।

पूछताछ जारी, अन्य साथियों की तलाश

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। एटीएस उनकी नेटवर्किंग और अन्य संभावित साथियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। एजेंसियों का मानना है कि यह कार्रवाई प्रदेश में बड़ी आतंकी साजिश को समय रहते नाकाम करने की दिशा में अहम कदम है।

ये भी पढ़े… CM बनने से पहले कोर्ट का झटका! TVK चीफ विजय के खिलाफ FIR के आदेश

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments