Home » Breaking News » CM बनने से पहले कोर्ट का झटका! TVK चीफ विजय के खिलाफ FIR के आदेश

CM बनने से पहले कोर्ट का झटका! TVK चीफ विजय के खिलाफ FIR के आदेश

TVK Vijay Case: मद्रास हाई कोर्ट में अभिनेता और तमिलगा वेट्ट्रि कझगम (टीवीके) प्रमुख विजय के खिलाफ कथित इनकम टैक्स अनियमितताओं के मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग को लेकर एक रिट याचिका दायर की गई है. यह मामला 2015 में रिलीज हुई फिल्म पुलि से जुड़ा बताया गया है. हाई कोर्ट की रजिस्ट्री ने बुधवार (6 मई 2026) को याचिका को नंबर दे दिया है और इसे जल्द ही मेंटेनेबिलिटी (स्वीकार्यता) के मुद्दे पर सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है.

क्या है पूरा मामला?

हालांकि, यह याचिका पहले पिछले महीने दायर की गई थी, लेकिन रजिस्ट्री ने शुरुआत में इसे नंबर देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद 8 अप्रैल को चीफ जस्टिस सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी और जस्टिस जी. अरुल मुरुगन की खंडपीठ ने रजिस्ट्री को निर्देश दिया था कि याचिका को मेंटेनेबिलिटी के अधीन नंबर दिया जाए. याचिका में कहा गया है कि फिल्म पुलि के रिलीज होने के बाद आयकर विभाग ने 30 सितंबर 2015 को विजय से जुड़े परिसरों पर तलाशी और जब्ती (सर्च एंड सीजर) की कार्रवाई की थी. इस दौरान कथित तौर पर ऐसे दस्तावेज मिले थे, जिनमें बेहिसाब नकद लेनदेन का संकेत मिला.

TVK Vijay Case: 2015 की फिल्म ‘पुलि’ से जुड़ा मामला

हाई कोर्ट की रजिस्ट्री ने बुधवार को इस याचिका को नंबर दे दिया है। अब इसे मेंटेनेबिलिटी (स्वीकार्यता) के मुद्दे पर जल्द ही सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया जा सकता है। याचिका में बताया गया है कि यह मामला 2015 में रिलीज हुई फिल्म पुलि से जुड़े लेनदेन का है। फिल्म रिलीज के बाद आयकर विभाग ने 30 सितंबर 2015 को विजय से जुड़े परिसरों पर सर्च एंड सीजर की कार्रवाई की थी।

कैश और चेक ट्रांजैक्शन पर सवाल

दस्तावेजों के अनुसार, फिल्म के निर्माताओं ने विजय को करीब 16 करोड़ रुपये चेक से और लगभग 4.93 करोड़ रुपये नकद दिए थे। आरोप है कि टीडीएस केवल चेक वाली राशि पर जमा किया गया, जबकि नकद भुगतान पर नहीं।

TVK Vijay Case: पूछताछ में कैश मिलने की बात स्वीकारने का दावा

याचिका में कहा गया है कि आयकर जांच के दौरान विजय से पूछताछ की गई थी, जिसमें उन्होंने कथित तौर पर करीब 5 करोड़ रुपये नकद प्राप्त करने की बात स्वीकार की थी और उस पर कर चुकाने पर सहमति जताई थी।

अतिरिक्त आय का किया था खुलासा

बताया गया है कि विजय ने वित्त वर्ष 2015-16 के लिए 15 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय का स्वेच्छा से खुलासा किया था। इसके बाद उन्होंने 2016-17 आकलन वर्ष के लिए 35.42 करोड़ रुपये की कुल आय घोषित करते हुए आयकर रिटर्न दाखिल किया था।

TVK Vijay Case: आपराधिक कार्रवाई की मांग

याचिका में आयकर कार्यवाही के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर विजय के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई शुरू करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। अब इस मामले में हाई कोर्ट की सुनवाई के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।

ये भी पढ़े… दिल्ली तक लड़ी लड़ाई, अब उसी अफसर ने दिया झटका! बंगाल हार के बाद ममता कैंप में मचा हड़कंप

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments