Home » मनोरंजन » ‘मां इंति बंगारम’ फिल्म ने दी कॉकटेल- 2 को टक्कर

‘मां इंति बंगारम’ फिल्म ने दी कॉकटेल- 2 को टक्कर

Maa Inti Bangaram:

Maa Inti Bangaram: साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दोनों काफी चर्चा में रही है। हाल ही में उनकी रिलीज हुई फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ (Maa Inti Bangaram) ने तबाही मचा दी है। कमाई की बात करें तो इस एक्शन कॉमेडी थ्रिलर फिल्म ने बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म कॉकटेल- 2 को कड़ी टक्कर दी है।

Maa Inti Bangaram: ‘मां इंति बंगारम’ ने करी अच्छी शुरुआत-

मां इंति बंगारम’ की शुरुआत की बात करें तो यह फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघर में रिलीज हुई। फिल्म ने शुरुआती दो दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 13 करोड़ के करीब का नेट कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड स्टार की बात करें तो यह फिल्म 22 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

Maa Inti Bangaram:’मां इंति बंगारम’ की दिन- प्रतिदिन कमाई-

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंति बंगारम’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत मिली है। फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसका असर इसकी कमाई पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

पहले दिन की कमाई-

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन यानी शुक्रवार को भारत में लगभग ₹5.35 करोड़ (नेट) का कारोबार किया। यह ओपनिंग फिल्म के लिए काफी अच्छी मानी जा रही है।

दूसरे दिन बढ़ी रफ्तार-

शनिवार को फिल्म की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। दूसरे दिन फिल्म ने करीब ₹7.50 करोड़ (नेट) का कलेक्शन किया, जो पहले दिन के मुकाबले काफी बेहतर रहा।

दो दिनों का कुल कलेक्शन-

पहले और दूसरे दिन की कमाई को मिलाकर फिल्म का कुल भारतीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग ₹12.85 करोड़ (नेट) पहुंच गया है। अब सभी की नजरें फिल्म के पहले वीकेंड के आंकड़ों पर टिकी हैं।

यह भी पढ़े- Father’s Day 2026: एक बेटी की पहल से शुरू हुआ वो दिन, जो आज दुनिया भर में बन चुका है पिता के सम्मान का प्रतीक