Home » महाराष्ट्र » महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2025: MVA को भारी हार, जानें किसे कहां लगी शिकस्त, मंत्री और मेयर पद पर हुआ बड़ा उलटफेर

महाराष्ट्र नगर निकाय चुनाव रिजल्ट 2025: MVA को भारी हार, जानें किसे कहां लगी शिकस्त, मंत्री और मेयर पद पर हुआ बड़ा उलटफेर

महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव 2025

Maharashtra Election 2025: महाराष्ट्र नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव के लिए 288 सीटों पर दो चरणों में मतदान किए गए थे। जिसके बाद आज 21 दिसंबर 2025 को इन वोटों की गिनती की जाए रही है। अब तक जो आंकड़े सामने आए है उनके मुताबिक महायुति अच्छी बढ़त मिल रही है। वही दूसरी तरफ महाविकास अघाड़ी को हार जा सामना करना पड़ा। चलिए जानते है कि अब तक की गिनती के मुताबिक किसको कहा से जीत ओर कहां से हार मिली है।

Maharashtra Election 2025: कणकवली में बीजेपी को झटका

इन परिणामों से राज्य में काफी कुछ अलग देखने को मिला है। बता दें, इस बार सिंधुदुर्ग जिले की कणकवली नगर पंचायत के चुनाव में बीजेपी को झटका लगा है, कणकवली में नगराध्यक्ष पद का चुनाव बीजेपी हार गई है। लेकिन इसी के साथ नगर पंचायत की कुल 15 सीटों में से बीजेपी द्वारा 8 सीटों पर जीत दर्ज की गई है, लेकिन इस जीत के बाद भी भाजपा नगराध्यक्ष बनाने में सफल नहीं हो सकी। कणकवली से नितेश राणे विधायक हैं और वे सिंधुदुर्ग जिले के गार्जियन मंत्री भी हैं, ऐसे में यह हार उनके लिए भी अहम मानी जा रही है।

Maharashtra Election 2025: महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव 2025
महाराष्ट्र नगरपालिका चुनाव 2025

कौन-कौनसे मंत्रियों को लगा झटका

बीजेपी पार्टी के मंत्री नितेश राणे को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। उनकी जगह शहर विकास अघाड़ी के संदेश पारकर ने जीत हासिल कर ली है।

बीजेपी मंत्री जयकुमार रावल को भी इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है। धुले जिले के शिंदखेड़ा नगराध्यक्ष पद के चुनाव में अजित पवार गुट की एनसीपी की महिला उम्मीदवार कलावती माली ने जीत अपने नाम दर्ज की है।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के मंत्री गुलाबराव पाटिल के समर्थित उम्मीदवार को भी झटका लगा है। उनके जगह इस बार स्थानीय गठबंधन के उम्मीदवार ने जीत हासिल कर ली है।

इस बार के चुनाव में मालवण नगर परिषद की सीट को सबसे हाई प्रोफाइल माना जा रहा था। यहां शिंदे गुट की शिवसेना और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला।

त्र्यंबकेश्वर म्युनिसिपल काउंसिल के मेयर चुनाव में बीजेपी को हार मिली है। मेला मंत्री गिरीश महाजन के करीबी कैलाश घुले चुनाव ने हार का सामना किया है, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना के त्रिवेणी तुंगर मेयर चुने गए।

इसी के साथ पालघर नगर परिषद चुनाव 2025 में बीजेपी द्वारा अपनी मजबूत स्थिति को बनाया रखा गया है। भाजपा पार्टी ने 18 पार्षद सीटें जीत ली है। शरद पवार गुट की एनसीपी को 8 सीटें मिलीं, वहीं शिंदे गुट की शिवसेना को 1 सीट पर ही जीत मिल सकी।

नंदुरबार जिले के तलोदा में अजित पवार गुट की एनसीपी उम्मीदवार भाग्यश्री योगेश चौधरी ने सातवें राउंड में 3428 वोटों से जीत को अपने नाम दर्ज किया है।

ये भी पढ़े… पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के बाद घुसपैठियों की खैर नहीं: प्रधानमंत्री मोदी