Home » मनोरंजन » Main Vaapas Aaunga का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमबैक, रविवार को हुई ताबड़तोड़ कमाई

Main Vaapas Aaunga का बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमबैक, रविवार को हुई ताबड़तोड़ कमाई

Main Vaapas Aaunga : 12 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को दर्शकों और फिल्म समीक्षकों (क्रिटीक्स) से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म ने पहले हफ्ते में ठीक-ठाक कमाई की। इसके बाद वीकेंड पर इसकी कमाई में बड़ा इजाफा देखने को मिला। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में 130% की बढ़ोतरी हुई और रविवार को भी इसकी कमाई में शानदार उछाल दर्ज किया गया।

सैकनिल्क के अनुसार, ‘मैं वापस आऊंगा’ ने पहले दिन 1.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी। इसके बाद फिल्म ने 8 दिनों तक लगभग 1 से 2 करोड़ रुपये के बीच कमाई की। हालांकि, 9वें दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में बड़ा उछाल आया और इसने 4.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

Main Vaapas Aaunga

रविवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा और 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का नेट इंडिया कलेक्शन 24.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है। वहीं, इसका ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 29 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वर्ल्डवाइड कलेक्शन 40.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जिसमें 11.75 करोड़ रुपये की ओवरसीज कमाई शामिल है।

देखें कलेक्शन

  • मैं वापस आऊंगा कलेक्शन डे 10- 5.75 करोड़ रुपये
  • नेट इंडिया कलेक्शन- 24.25 करोड़ रुपये
  • वर्ल्डवाइड कलेक्शन- 40.75 करोड़ रुपये

दूसरे रविवार को किया कमाल

‘मैं वापस आऊंगा’ (Main Vaapas Aaunga) एक भावुक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। फिल्म की कहानी 1947 के भारत-विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें डिमेंशिया से जूझ रहे एक बुज़ुर्ग कीनू की कहानी दिखाई गई है। जीवन के आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुके कीनू की 78 साल पुरानी प्रेम कहानी को उनका पोता समझने और जोड़ने की कोशिश करता है। फिल्म में दिखाया गया है कि बंटवारे के कारण बिछड़ने के बाद कीनू अपने प्यार से किया हुआ “वापस लौटने का वादा” पूरा करने के लिए पूरी जिंदगी संघर्ष करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sharvari 🐯 (@sharvari)

फिल्म में दिलजीत दोसांझ, नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शारवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। वहीं बनिता संधू, रजत कपूर, संजय सूरी, अंजना सुखानी और दानिश पंडोर सहायक भूमिकाओं में नजर आए हैं। यह फिल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

Read More : Ayodhya राम मंदिर दानपेटी गणना प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब होगी वीडियोग्राफी

Written By : Rishika Srivastva