Maithili thakur: अलीनगर की विधायक मैथिली ठाकुर ने रविवार को गया सर्किट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कई अहम मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के ‘4 बच्चे’ वाले बयान पर उन्होंने साफ कहा कि यह पूरी तरह व्यक्तिगत निर्णय है। उन्होंने कहा कि आज के युवा ऐसी बातों से ज्यादा अपने राज्य में विकास और बेहतर कामकाज देखना चाहते हैं, जो सबसे ज्यादा जरूरी है।
पप्पू यादव के बयान पर जताई नाराजगी
महिलाओं को लेकर पप्पू यादव के बयान पर मैथिली ठाकुर ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जिस तरह से महिला नेताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई है, वह बेहद गलत है और समाज के लिए भी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि ऐसे बयानों के लिए माफी मांगी जानी चाहिए।
Maithili thakur: ‘यह बयान माफी के लायक भी नहीं’
मैथिली ने कहा कि पप्पू यादव का बयान इतना आपत्तिजनक है कि उसे दोहराया भी नहीं जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बयान से 90% महिलाओं पर सवाल खड़े किए गए हैं, जो पूरी तरह अस्वीकार्य है। उन्होंने यह भी कहा कि जब किसी के अपने परिवार में महिला नेता हैं, तो ऐसे बयान देना और भी ज्यादा गलत है।
Maithili thakur: नारी शक्ति वंदना अधिनियम पर क्या कहा
नारी शक्ति वंदना अधिनियम पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस मुद्दे को फिर से उठाया जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाया और कहा कि इसका असर चुनावों में देखने को मिल सकता है।
बंगाल चुनाव को लेकर भी दिया बयान
Maithili thakur: पश्चिम बंगाल को लेकर मैथिली ठाकुर ने कहा कि वहां के लोग बदलाव चाहते हैं और भाजपा के प्रति समर्थन दिखा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून व्यवस्था कमजोर है और अपराध के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि वहां की महिलाएं खुद राज्य की स्थिति से परेशान हैं।
ये भी पढ़ें: अयोध्या में गर्मी का असर, राम मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या 60% घटी








